रानीपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद सतर्कता विभाग ने बिछाया जाल उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग ने हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दो पक्षों के बीच चल रहे लेनदेन के विवाद को समझौते के जरिए निपटाने के बदले शिकायतकर्ता से रकम मांग रही थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ की गंगा आरती, बनबसा के बाद हरिद्वार में कैबिनेट बैठक के जरिए जिलों तक शासन पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ाया हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।…
7,045 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार पहुंचा तटरक्षक बल का पर्वतारोहण दल, उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्षों के सम्मान में फहराया 2,500 वर्ग फुट का विशाल ध्वज देहरादून। भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण दल ने माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर इतिहास रच दिया है। 7,045 मीटर ऊंची इस पर्वत चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचना भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर अभियान से लौटे दल का फ्लैग-इन किया और सभी सदस्यों को इस सफलता के लिए बधाई दी।…
हरिद्वार में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 215 पदों की निरंतरता, अग्निशमन सेवा के नए विधेयक और जन विश्वास संशोधन विधेयक समेत कई प्रस्तावों पर लगी मुहर हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार के मेला नियंत्रण सभागार में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, रोजगार, सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए भर्ती संबंधी नई नियमावली, बाढ़ संभावित क्षेत्रों के नियमन, अग्निशमन एवं आपात सेवाओं के लिए नए विधेयक और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना…
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की कवायद तेज, प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपा मांगपत्र देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी से तीन विधानसभा सीटों पर गठबंधन की मांग की है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनती है तो वह प्रदेश की 20 से 25 विधानसभा…
स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों के विरोध के बाद विभाग की कार्रवाई, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठे सवाल बागेश्वर। कांडा–रावतसेरा–बांसपटान मोटर मार्ग पर भारी बारिश के दौरान किए गए डामरीकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मौसम अनुकूल नहीं होने के बावजूद सड़क पर डामरीकरण किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विरोध बढ़ने पर लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में किए गए डामरीकरण को जेसीबी की मदद से उखाड़ना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की एलन मस्क को लेकर की गई टिप्पणी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी मुद्दे पर निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने एलन मस्क को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशी कंपनियों…
देहरादून। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर पर्यावरणीय मानकों के कथित उल्लंघन को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रिब्यूनल की मुख्य पीठ ने सोनप्रयाग, गौरीकुंड और केदारनाथ क्षेत्र में सीवेज निस्तारण, ठोस कचरा प्रबंधन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की क्षमता से जुड़े मुद्दों पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को निर्धारित की गई है। NGT के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ पर्यावरण एवं सूचना के अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अमित गुप्ता की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई कर रही…
पौड़ी गढ़वाल। गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) में कथित वित्तीय अनियमितताओं का एक और मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की आंतरिक जांच में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान करीब 1.81 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आने का दावा किया गया है। आरोप है कि फर्जी प्रार्थना पत्रों, वाउचरों, वाहन स्वामियों के नाम पर तैयार दस्तावेजों और काल्पनिक खर्चों के आधार पर कंपनी की धनराशि का भुगतान दर्शाया गया। मामले में कंपनी प्रबंधन ने पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जीएमओयू के संयुक्त सचिव नितिन रावत की…
महिला की मौत के बाद फूटा आक्रोश, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात; गुलदार को मारने के आदेश के बाद माने ग्रामीण श्रीनगर (पौड़ी)। पौड़ी जिले के बछेली क्षेत्र के तरुली गांव में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंडाह में श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलने पर डीएफओ पौड़ी महातिम यादव,…
