देहरादून के तपोवन रोड पर बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री, लाभार्थियों को बांटे कृषि यंत्र और विभिन्न किट; जन-जन की सरकार अभियान में 6.5 लाख से अधिक लोगों ने की भागीदारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है और प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री शनिवार को देहरादून…
Author: Utkarsh Jyoti
‘शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के साथ विकास, रोजगार, स्थानीय उत्पादों और फिल्म पर्यटन पर चर्चा, क्रिएटर्स से मांगे सुझाव देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती पहुंच का उपयोग प्रदेश की सकारात्मक पहचान मजबूत करने, स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में किया जा सकता है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘शाइनिंग…
मदन कौशिक ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश, सभी जिलाधिकारियों को नुकसान का आकलन कर राहत पहुंचाने के लिए जारी हुआ पत्र देहरादून। उत्तराखंड में 9 अक्टूबर 2026 को कई जनपदों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों समेत जन-धन और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान के आकलन की कवायद तेज हो गई है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण कराने और नुकसान के आधार पर पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री मदन कौशिक ने इस संबंध में…
सौंदर्यीकरण और बेहतर व्यवस्थाओं से बदली कार्यालय की तस्वीर, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और व्यवस्था अधिकारी विजय शाह के नेतृत्व में हुए प्रयास देहरादून। उत्तराखंड सूचना विभाग का कार्यालय इन दिनों अपने बदले हुए स्वरूप और आकर्षक साज-सज्जा को लेकर चर्चा में है। कार्यालय का सौंदर्यीकरण इस तरह किया गया है कि यहां आने वाले लोगों को आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं और व्यवस्थित माहौल का एहसास हो रहा है। परिसर की साज-सज्जा से लेकर व्यवस्थाओं तक में किए गए बदलावों ने कार्यालय की तस्वीर को नया रूप दिया है। कार्यालय को अधिक आकर्षक, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए किए…
भाजपा पर पलटवार कर पूछा सवाल, अगर डेनिस गलत थी तो आज सेना की कैंटीन में कैसे बिक रही है शराब? देहरादून। उत्तराखंड में डेनिस शराब विवाद को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर पलटवार करते हुए सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि डेनिस शराब के मामले में कोई घोटाला हुआ है, तो सरकार इसकी जांच कराए। वह खुद जांच के लिए गठित कार्यबल के सामने अपना पक्ष रखने को तैयार हैं।…
हरिद्वार। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पिछले 12 वर्षों से नियमित रूप से आने का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पहुंचकर उन्हें असीम शांति की अनुभूति होती है। मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली में चल रहे राजनीतिक आंदोलन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने…
मोथरोवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया; परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ लंबे समय से यौन शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 9 अक्टूबर को मोथरोवाला क्षेत्र में बच्चों के साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने के आरोप में…
हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय बदला हेलीकॉप्टर का रुख, प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर खेतों का किया निरीक्षण; अधिकारियों को जल्द नुकसान का आकलन कर राहत देने के निर्देश बाजपुर, उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित किसानों के बीच पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय ओलावृष्टि की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद अपने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर करा दिया। यहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के…
*व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री* *प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कीं व्यापारी हितों से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं* *व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष जोर* *26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध, प्रदेश में निवेश और उद्यमिता को दिया जा रहा बढ़ावा* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर व्यापारियों के हितों से जुड़ी…
**मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई एवं शुभकामनाएं** **मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और…
