देहरादून। उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श संस्कृत ग्रामों में संस्कृत से जुड़ी गतिविधियां केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रहें, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से संस्कृत कन्वर्सेशन और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएं। सीएम धामी ने कहा कि बच्चों को संस्कृत भाषा के अध्ययन के साथ वेद, उपनिषद, पुराण और अन्य महत्वपूर्ण संस्कृत ग्रंथों की जानकारी भी दी जानी चाहिए। इसके लिए बच्चों की आयु और रुचि के अनुरूप सरल एवं प्रभावी…
Author: Utkarsh Jyoti
पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी की है। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर साल्कर के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने…
*मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग* *प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखण्ड की सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प* *प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री* *उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सेवा…
हर माह की 09 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग को दिए निर्देश भूकम्प के प्रति जनजागरूकता और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए उत्तराखण्ड में नई पहल उत्तराखण्ड में भूकम्प के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा राज्य में स्थापित भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत लगाए गए सेंसर एवं सायरनों की कार्यप्रणाली का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब हर माह की 09 तारीख को पूर्वाह्न 11.00 बजे राज्य में भूकम्प का सायरन बजाया जाएगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकम्प की सूचना नहीं होगा,…
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट दुग्ध उत्पादन से आय में वृद्धि करने का भी रखा गया है लक्ष्य गेट्स फाउंडेशन द्वारा राज्य को दिया जाएगा वित्तीय सहयोग उत्तराखण्ड में दुग्ध उत्पादन व्यवसाय से जुड़े छोटे किसानों के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष पहल शुरू करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य छोटे एवं सीमांत डेयरी किसानों के लिए संसाधनों को सुदृढ़ करना है। इसके अंतर्गत राज्य में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय बाजार तक किसानों की पहुंच को…
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- 14 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता के 58 वर्ष होंगे पूरे, पार्टी नेतृत्व से खुद मांगा मिलने का समय देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के साथ अपने करीब छह दशक पुराने रिश्ते को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक अंदाज में पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को कांग्रेस की विधिवत सदस्यता लिए उन्हें 58 वर्ष पूरे हो जाएंगे, जबकि इससे करीब दो वर्ष पहले से ही वह कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यक्रमों से जुड़ने लगे थे। इस तरह उन्होंने अपने कांग्रेस से…
देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी व्यवस्था, रियल-टाइम स्पेस, प्री-बुकिंग और GPS नेविगेशन की मिलेगी सुविधा देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पार्किंग के लिए भटकने से राहत देने की दिशा में परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू की है। विभाग एक समर्पित पार्किंग ऐप विकसित कर रहा है, जिसके माध्यम से वाहन चालक अपने आसपास उपलब्ध पार्किंग स्थलों की जानकारी रियल-टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह होगी कि होटल बुकिंग की तर्ज पर लोग पहले से पार्किंग स्पेस भी बुक कर सकेंगे। परिवहन विभाग के अनुसार, ऐप को शुरुआती चरण में देहरादून…
प्रेमनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 0.4050 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है मामला देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को उसकी वास्तविक मृत्यु से कई साल पहले ही मृत दर्शाकर कथित तौर पर फर्जी वसीयत और श्मशान घाट की रसीद तैयार कराने का आरोप लगा है। इन दस्तावेजों के आधार पर जमीन के राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराए जाने की शिकायत की गई है। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद प्रेमनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू…
बारिश के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, गांधी-इंद्रमणि बडोनी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र; 80 फीसदी अवसर स्थानीय कलाकारों को मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में करीब 12 साल के लंबे अंतराल के बाद शरदोत्सव की परंपरा फिर जीवंत हो उठी। मंगलवार को सर्वे मैदान से निकली भव्य शोभायात्रा ने मालरोड को देश की विविध लोक संस्कृतियों के रंगों से सराबोर कर दिया। लगातार बारिश के बावजूद कलाकारों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों का उत्साह देखते ही बना। शोभायात्रा सर्वे मैदान से शुरू होकर मालरोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। इसमें विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में लोकनृत्य,…
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा* *बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
