Author: Utkarsh Jyoti

बीकेटीसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर 03 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे। समिति में प्रबंध निदेशक, एनएचएम संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) श्री जगत सिंह चौहान सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। सचिव पर्यटन धीराज…

Read More

नई दिल्ली। एक राज्य से दूसरे राज्य में वाहन लेकर रहने वाले लाखों लोगों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत किसी वाहन को दूसरे राज्य में बिना री-रजिस्ट्रेशन के रखने की अवधि मौजूदा एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की ‘ईज ऑफ लिविंग’ पहल के तहत तैयार किए गए ड्राफ्ट संशोधन का हिस्सा है। हाल ही में इस पर अनौपचारिक मंत्रियों के समूह (iGoM) की बैठक में भी चर्चा की गई।…

Read More

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद डाटकाली-गणेशपुर पुरानी सड़क वन विभाग को सौंपी गई, देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर सात फ्लाईओवर और 44 किमी सर्विस लेन का निर्माण शुरू देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य शुरू हो गए हैं। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के संचालन के साथ जहां डाटकाली से गणेशपुर तक की पुरानी सड़क वन विभाग को वापस सौंप दी गई है, वहीं देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात नए फ्लाईओवर, 44 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज के…

Read More

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा मुख्यमंत्री बोले: देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर। प्रवासी उत्तराखंड परिषद के माध्यम से सरकार ने प्रवासी समाज की विकास में सहभागिता को दिया संस्थागत स्वरूप। 27 प्रवासियों ने 29 पैतृक गांव गोद लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका। मुख्यमंत्री ने विकास, सुशासन, निवेश, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियां गिनाईं। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों, जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक कांवड़ मेले के दौरान रूट प्लान और भीड़ प्रबंधन की तैयारियाँ कर ली जाएँ। उन्होंने कहा की 31 जुलाई से 04 अगस्त, 2026 तक पंचक काल के दौरान कांवड़ मेले में अत्याधिक भीड़ रहेगी, जिसके लिए…

Read More

जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान अभियान के पहले तीन दिनों में ही हजारों लोगों ने उठाया विशेष शिविरों का लाभ जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के पहले तीन दिनों में ही हजारों की संख्या में लोगों ने विशेष शिविरों का लाभ उठाया। इस दौरान लोगों को जहां जन समस्याओं का त्वरित समाधान मिला, वहीं समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरणों सहित अन्य सेवाएं भी निशुल्क प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री…

Read More

उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को मिली नई गति  SARRA की सातवीं SLEC बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा सचिवालय स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में जलागम सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में जल स्रोतों, धारों-नौलों तथा नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए कार्यरत स्प्रिंग एंड रिवर रीजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की सातवीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर में संचालित नदी पुनर्जीवन, भू-जल पुनर्भरण, धारा-नौला संरक्षण तथा “एक जनपद–एक नदी” योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में बागेश्वर जनपद की गरुड़…

Read More

श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड में विकसित आपदा प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पूर्व चेतावनी तंत्र, भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित पहलों का विस्तृत अध्ययन किया। यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र ने प्रतिनिधिमंडल…

Read More

200 परीक्षा केंद्र डिजिटल सिस्टम से जुड़े, अभ्यर्थियों को स्कैन करते ही मिलेगी परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन देहरादून। उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड पर क्यूआर (QR) कोड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे स्कैन करते ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन मिल जाएगी। इससे परीक्षा केंद्र खोजने की परेशानी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। QR कोड से…

Read More