Author: Utkarsh Jyoti

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जनसमर्थन जुटाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि अपने दौरे के दौरान उन्होंने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के साथ ही विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) शिक्षकों की वरिष्ठता सूची करीब दो दशक बाद संशोधित होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने लोक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में वर्ष 1992 से 1996 के बीच नियुक्त और पदोन्नत एलटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। संशोधित सूची जारी होने के बाद हजारों शिक्षकों की वरिष्ठता में बदलाव होने की संभावना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, आयोग के माध्यम से चयनित अनेक शिक्षकों को वरिष्ठता में लाभ मिलेगा, जबकि लगभग चार हजार शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित होगी और वे सूची में…

Read More

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा “वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment-2026-27)” के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य को ₹451.63 करोड़ (₹45,163 लाख) की प्रथम किस्त विशेष सहायता (ऋण) के रूप में स्वीकृत की गई है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय…

Read More

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल सोमनाथ भारत के अटूट विश्वास, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक: मुख्यमंत्री देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य केदारखंड-मानसखंड, हरिद्वार-ऋषिकेश एवं शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर सरकार का विशेष फोकस यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ के उपलक्ष्य में वेरावल…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साईबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर प्रदेश के साईबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) शीघ्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसे शीघ्र से शीघ्र नोटिफाई किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना से केन्द्र राज्य एवं जनपदों के मध्य आपसी सहयोग में आसानी होगी, पीड़ितों को शीघ्र से शीघ्र राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी साईबर…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप  कार्यालय में साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) तथा ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के मध्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करने में डॉ.…

Read More

नई दिल्ली। हवाई किरायों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और यात्रियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भारतीय विमानन अधिनियम, 2024 के तहत तैयार किए गए नियम दो सप्ताह के भीतर अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि नियम सीलबंद लिफाफे में पेश किए जाएं, चाहे उन्हें संसद में रखा गया हो या नहीं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पारदर्शिता,…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजा है। संघ ने वर्ष 2021-22 बैच के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के हित में रिक्त पदों पर जल्द विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि डीएलएड प्रशिक्षण पूरा हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने…

Read More

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी देहरादून/बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी और हेराफेरी के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात हुई कार्रवाई के बाद पुलिस टीम आरोपी को बद्रीनाथ थाने ले गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी को मामले की जांच में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की शिकायत पर चढ़ावे में अनियमितता, चोरी और हेराफेरी…

Read More

1 लाख के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, थानेदार लाइन हाजिर उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने के प्रभारी विक्रम राठौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज पैगा जसविंदर को भी उनके पद से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस और यूपी एसटीएफ की वांछित सूची में शामिल…

Read More