मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.), टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े विविध विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कांफ्रेंस से प्राप्त निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देने के साथ-साथ राज्य और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा…
Author: Utkarsh Jyoti
महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही हमारे समाज और देश की प्रगति का आधार है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्वारा 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, देश की मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक युगांतकारी कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में…
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी फ्यूचर रेडी बने युवा, नेशन फर्स्ट को ध्यान रखें हमेशा – मुख्यमंत्री ओहो रेडियो के मंच से राष्ट्र निर्माण का मजबूत संकल्प तीन नए रेडियो चौनलों का शुभारंभ, संचार के क्षेत्र में नई क्रांति “युवा बनें जॉब क्रिएटर” – मुख्यमंत्री का संदेश स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का आह्वान 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की निर्णायक भूमिका उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत और युवाशक्ति पर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने…
राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल ग्रीष्म ऋतु की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्राएं गर्मियों के मौसम में नियमित अंतराल पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव सुनिश्चित हो। मुख्य सचिव ने बुधवार को ग्रीष्मकाल में हीटवेव की तैयारियों को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने विद्यालय के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने, कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…
देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. प्रदेश में जल्द ही 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू किए जाएंगे. स्विफ्ट स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया गया है. उत्तराखंड में 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू किए जाएंगेय. जिसके लिए शिक्षा विभाग और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ है. इन स्कूलों में डिजिटल तकनीक आधारित शिक्षा दी जाएगी. सीएसआर फंड के तहत 1000 लैपटॉप…
रुद्रपुर: उत्तराखंड में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. ‘उड़ान’ योजना के तहत पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो गई हैं. विधायक शिव अरोरा और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पहली हेली सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. उत्तराखंड के पंतनगर और रुद्रपुर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत पवन हंस कंपनी द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है. इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट…
*मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक* *वनाग्नि रोकथाम से सम्बन्धित समितियों और स्टेकहोल्डर्स की बैठक जनवरी माह में कर ली जाएं: मुख्य सचिव* *फॉरेस्ट फायर के लिए हो प्रिडिक्शन मॉडल तैयार* *पिरूल के निस्तारण और पिरुल ब्रिकेट के उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा* मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से सम्बन्धित सभी समितियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ सभी आवश्यक बैठकें जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर सभी…
हरिद्वार: सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर पहले दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। इंस्टाग्राम के जरिए बढ़ी नजदीकियां परिजनों के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता की करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को अलग पहचान बताकर भरोसा जीता और धीरे-धीरे संबंध मजबूत किए। शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मचारियों से चलती ट्रेन में हथियारों के बल पर 7 लाख रुपए लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदमाश बिलासपुर स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही कूदकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. ट्रेन में एक बड़ी लूट की घटना ने यात्रियों में दहशत फैला दी है. जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो में कार्यरत दो कर्मचारी रितिक मंडल और साहिब सिंह दिल्ली से ऑटोमोबाइल का सामान खरीदने के लिए…
