रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मचारियों से चलती ट्रेन में हथियारों के बल पर 7 लाख रुपए लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदमाश बिलासपुर स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही कूदकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. ट्रेन में एक बड़ी लूट की घटना ने यात्रियों में दहशत फैला दी है. जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो में कार्यरत दो कर्मचारी रितिक मंडल और साहिब सिंह दिल्ली से ऑटोमोबाइल का सामान खरीदने के लिए…
Author: Utkarsh Jyoti
SSC Selection Post Phase-14 भर्ती 2026: 3003 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 3003 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हर योग्यता के उम्मीदवारों के लिए अवसर इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग शैक्षिक योग्यता के अनुसार पद निर्धारित किए गए हैं, जिससे विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। आवेदन से जुड़ी अहम…
*चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान* *राजस्थान से समन्वय कर गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे स्वास्थ्य सुझाव, राज्यों की साझेदारी से चारधाम यात्रा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम* चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने इस बार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिन कुर्वे के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसका उद्देश्य यात्रा…
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा-सीएम धामी “तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा” – पीएम के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास का नया द्वार-मुख्यमंत्री बैसाखी के पावन और उत्साहपूर्ण अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिख समुदाय के एक विशाल एवं गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान…
उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले देहरादून। उत्तराखंड के वन विभाग में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार देर रात जारी आदेश में 13 वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कई अहम पदों पर नई तैनाती जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल को सीईओ कैंपा के साथ नियोजन और वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं, प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि से नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें…
*सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने रखा विकास परियोजनाओं का विवरण* केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखण्ड के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में करीब एक लाख 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। श्री गडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर छह लेन रोड़ का भी जून में उद्घाटन होने जा रहा है। इसी तरह 1650 करोड़ के लागत से पौंटा साहिब से देहरादून फोर लेन मार्ग अगले…
*अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री* *राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है। एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। यह विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी नई गति देगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बैसाखी, बिहू और पुथांडु जैसे पर्वों की शुभकामनाएं दीं और देवभूमि उत्तराखंड को नमन किया। कॉरिडोर से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह एक्सप्रेसवे राज्य के विकास में एक…
*चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम* *एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट* *पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों को दी अपने भाषण में जगह* *मां डाट काली से लेकर पंच बदरी-केदार तक का जिक्र* *मुख्यमंत्री को बताया-लोकप्रिय, कर्मठ और युवा मुख्यमंत्री* सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन बातें मंगलवार को एक बार फिर से दिखाई दीं। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड…
*देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग* *प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देवभूमि से मिलती है ऊर्जा* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे, जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की, जहां उन्होंने देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यह रोड शो कई मायनों में खास रहा, क्योंकि बताया जा रहा है…
