Author: Utkarsh Jyoti

बांधों से पानी छोड़ने पर प्रभाव भी बताना होगा मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी सभी बांध एवं बैराज प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे यूएसडीएमए को भेजेंगे जलस्तर एवं डिस्चार्ज की रिपोर्ट डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में संभावित प्रभाव का पूर्व आकलन किया जाएगा राज्य के सभी प्रमुख बांधों एवं बैराजों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे तथा शाम 8 बजे अपने जलाशयों के जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो तथा डिस्चार्ज से संबंधित अद्यतन जानकारी अनिवार्य रूप से यूएसडीएमए को उपलब्ध करानी होगी। मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा…

Read More

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि, उपनल कर्मी की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज (जीडीएमसी) में छात्रों की मेस फीस से जुड़े चर्चित घोटाले में करीब डेढ़ माह बाद पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद मामले के कथित मास्टरमाइंड लेखाकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उपनल के माध्यम से नियुक्त उक्त लेखाकार की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह मामला 14 मई को उस…

Read More

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जल सुरक्षा को मजबूत करने और जल क्षेत्र में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक पहल केन्द्रीय गृह मंत्री की पहल पर महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से जारी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान हुआ मोदी जी के नेतृत्व में अनेक राज्यों में डबल इंजन सरकार बनने के बाद ऐसे अनेक लंबित विवाद अब तेजी…

Read More

मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’- सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के द्वितीय चरण के तहत सभी जनपदों में शिविरों का किया जा रहा है आयोजन अभियान के तहत आयोजित शिविरों में 46 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी 11 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित 2 हजार शिकायतों का हुआ निस्तारण पन्द्रह दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शमिल हैं सभी प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ – सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों…

Read More

अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के बाबू जगजीवन राम छात्रावासः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने डीबीटी (वन क्लिक) से 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ की पेंशन राशि की जारी योजनाएं अगले 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनें, केवल आज नहीं भविष्य की भी करें तैयारी- मुख्यमंत्री धामी 60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभः मुख्यमंत्री योजनाओं का किया जाए इंटेग्रेशन, उत्तराखण्ड मॉडल बने देश के लिए बेस्ट प्रैक्टिसः मुख्यमंत्री योजनाओं के निर्माण में वित्तीय अनुशासन और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित किया जाएः मुख्यमंत्री समाज के अंतिम छोर…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 495 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग (फेज़ 1) पर 7.250 से 11.325 (कुल लंबाई 4.075) तक…

Read More

बीकेटीसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अनुशासन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नौटियाल के विरुद्ध पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर 03 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे। समिति में प्रबंध निदेशक, एनएचएम संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) श्री जगत सिंह चौहान सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। सचिव पर्यटन धीराज…

Read More

नई दिल्ली। एक राज्य से दूसरे राज्य में वाहन लेकर रहने वाले लाखों लोगों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत किसी वाहन को दूसरे राज्य में बिना री-रजिस्ट्रेशन के रखने की अवधि मौजूदा एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की ‘ईज ऑफ लिविंग’ पहल के तहत तैयार किए गए ड्राफ्ट संशोधन का हिस्सा है। हाल ही में इस पर अनौपचारिक मंत्रियों के समूह (iGoM) की बैठक में भी चर्चा की गई।…

Read More

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद डाटकाली-गणेशपुर पुरानी सड़क वन विभाग को सौंपी गई, देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर सात फ्लाईओवर और 44 किमी सर्विस लेन का निर्माण शुरू देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य शुरू हो गए हैं। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के संचालन के साथ जहां डाटकाली से गणेशपुर तक की पुरानी सड़क वन विभाग को वापस सौंप दी गई है, वहीं देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात नए फ्लाईओवर, 44 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन और फुट ओवरब्रिज के…

Read More