Author: Utkarsh Jyoti

देहरादून: राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम की जिम्मेदारियों में इजाफा करते हुए उन्हें सिंचाई विभाग की अतिरिक्त कमान सौंप दी है। यह निर्णय सचिव दीपेंद्र चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया, जिसके चलते उनके अधीन रहे विभागों का पुनर्वितरण किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सचिव युगल किशोर पंत को सौंपा गया है। पंत के पास पहले से सिंचाई सचिव का प्रभार भी है। वहीं, सिंचाई विभाग में शीर्ष स्तर पर निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम निभाएंगे। गौरतलब है…

Read More

ज्योतिर्मठ: गोरंग गांव की गौशाला में लगी भीषण आग, ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने पाया काबू, सारा सामान जला गौशाला में अचानक आग लगने से भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया। ज्योतिर्मठ में नगर क्षेत्र के गोरंग गांव में अचानक से एक गौशाला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला धधकती लपटों पर…

Read More

छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा चारधाम यात्रा को लेकर सरकारी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का काम छह मार्च से शुरू होगा। अभी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। चारधाम यात्रा में पंजीकरण का कार्य छह मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा पंजीकरण का कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने की घोषणा हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के…

Read More

यदि पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो 9 मार्च से करेंगे ‘चिपको आंदोलन’  देहरादून। राजधानी देहरादून में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रविवार को ग्रीन दून के नेतृत्व में करीब 23 संगठनों के प्रतिनिधियों ने ‘वायदा निभाओ’ पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा दिलाराम चौक से सेंट्रियो मॉल तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले वर्ष न्यू कैंट रोड के चौड़ीकरण के नाम पर 250 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव रखा गया था। जनदबाव के चलते सरकार ने यह प्रस्ताव वापस ले लिया था और स्वयं मुख्यमंत्री ने…

Read More

चौथी माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में काविश तोमर ने जीता रजत पदक देहरादून। देहरादून के उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। नेपाल की राजधानी में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। चौथी माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो का आयोजन 13 से 20 फरवरी तक Kathmandu, Nepal में भव्य रूप से किया गया। G1 श्रेणी की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देहरादून से कोच शत्रुघ्न के नेतृत्व में चार खिलाड़ियों…

Read More

*लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ भव्य समापन।* *पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर ’’रनिंग ट्राफी’’ आईआईटी रुड़की ने जीती।* *वसंतोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत।* *वसंतोत्सव में लोगों के चेहरे पर जो प्रसन्नता और संतोष दिखाई दिया, वह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है- राज्यपाल* *वसंतोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा, कृषि शक्ति और उभरती हरित अर्थव्यवस्था का उत्सव है- मुख्यमंत्री* लोक भवन देहरादून में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि भ्रमण के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हों। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

देहरादून उत्तराखंड में पहले मॉडर्न मदरसे को सरकारी मान्यता मिल गई है। इसमें इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस मदरसे की खासियत होगी कि इसमें आठवीं तक अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी। सरकार और वक्फ बोर्ड की कोशिश है कि मुस्लिम बच्चों के एक हाथ में कुरान हो और दूसरे में कंप्यूटर। उत्तराखंड में पुष्कर धामी सरकार ने हाल ही में मदसरों की मान्यता रद्द की थी। अब प्रदेश के पहले मॉर्डन मदरसे को मान्यता मिली है। इसके तहत सरकार की कोशिश है कि बच्चों के हाथ में कुरान के साथ कंप्यूटर भी हो। राजधानी देहरादून के मुस्लिम…

Read More

*मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त — 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित* *सीएम ने पेंशन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए* *मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश हर पात्र तक पहुँचे योजना का लाभ, नवाचार से बढ़े कवरेज — प्रभावी कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करें* “ *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से बढ़ी पेंशनार्थियों की संख्या — दूरस्थ क्षेत्रों में अभियान जारी रखने के निर्देश* *₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की राशि का पारदर्शी वितरण* *सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

Read More

टिहरी लेक फेस्टिवल – होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट शासन, प्रशासन के साथ जन सहभागिता का शानदार उदाहरण बनने जा रहा है आयोजन टिहरी जनपद में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच प्रस्तावित टिहरी लेक फेस्टिवल, शासन- प्रशासन और स्थानीय जन सहभागिता का शानदार उदाहरण बनने जा रहा है। जहां एक और जिला प्रशासन प्रतिभागियों को हर तरह से सुविधा देने का प्रयास कर रहा है, वहीं स्थानीय होटल, होमस्टे संचालकों से लेकर वाटर स्पोर्ट्स संचालित करने वाले निजी हितधारकों ने भी प्रतिभागियों को शुल्कों में विशेष छूट…

Read More