Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। वार्ता के दौरान श्री भट्ट ने अपने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने  कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Read More

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून पूरी तरह भगवामय हो चुकी है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय तक शहर के सभी प्रमुख मार्ग बड़े-बड़े होर्डिंग्स, स्वागत द्वारों और दिग्गजों के कटआउट्स से पटे पड़े हैं। लेकिन, इस भव्य स्वागत और शक्ति प्रदर्शन के बीच देहरादून के सियासी गलियारों में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्य रूट से दो बड़े दिग्गज गायब, चर्चाएं तेज हैरानी की बात यह है कि एयरपोर्ट से लेकर रिस्पना पुल और पार्टी कार्यालय तक के मुख्य रूट पर प्रदेश…

Read More

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में किए जाने के साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया भव्य शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने गजा क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की दी बड़ी सौगात लोक संस्कृति, धार्मिक विरासत एवं क्षेत्रीय विकास के संरक्षण-संवर्धन का दिया संदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही नगर पंचायत गजा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण, गजा मैदान के विस्तारीकरण एवं…

Read More

 अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात।  17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का किया शिलान्यास। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे…

Read More

राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में हुआ आयोजित।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।  विजेताओं को किया गया सम्मानित, उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का दोहराया संकल्प। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह अल्मोड़ा के उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस वर्ष के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान…

Read More

शासन द्वारा श्री केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंट साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के संचालन हेतु जारी की गयी नई एसओपी राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के कल्याण एवं संरक्षण के उद्देश्य से श्री केदारनाथ, श्री यमुनोत्री, श्री हेमकुण्ड साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं (घोड़ा-खच्चर आदि) के संचालन हेतु नवीन मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस संबंध में अपर सचिव सन्तोष बडोनी द्वारा निदेशक पशुपालन को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट…

Read More

28 व 29 मई को बागेश्वर में आयोजित होगी उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की पीठ की बैठक, वादो की भी होगी सुनवाई। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की पीठ द्वारा दिनांक 28 एवं 29 मई, 2026 को जनपद बागेश्वर स्थित ‘‘विकास भवन सभागार’’ में दो दिवसीय बैठक के साथ जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के अनु सचिव राजेंद्र झिंक्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न वादो की सुनवाई की जाएगी तथा मानवाधिकार से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोग द्वारा संबंधित पक्षकारों एवं अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के…

Read More

गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27 मई, 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 मई को जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में…

Read More