देहरादून: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, फीस माफी एवं उपचार से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एचडीसी कॉलोनी प्रकरण: इंजीनियर अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका एचडीसी कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून: देहरादून में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ चलाए जा रहे एक कथित पेज को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उक्त सोशल मीडिया पेज के माध्यम से लगातार पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस प्रतिनिधियों का कहना है कि इससे पहले भी वे एसपी सिटी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई न होने से यह…
*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्वतीय विकास को नई गति, चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में आवास विभाग द्वारा लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर…
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल आयोजन के दौरान 9 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान टिहरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित किए जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान, जिले में 9 स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान भी संचालित किए जाएंगे। जिसके जरिए प्रतिभागी, हिमालय की खूबसरती का दीदार करने के साथ ही ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित होंगे। झील के कारण टिहरी, हाल के समय में वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा डेस्टिनेशन बन चुका है। लेकिन टिहरी में इसके अलावा भी पयर्टकों के…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के अन्तर्गत उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में 06 नग चिकित्साधिकारियों हेतु आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों हेतु ₹ 4 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत Construction of Proposed Police Command Control Center Building at Haridwar Distt. Haridwar Uttarakhand के नवीन निर्माण कार्य हेतु ₹ 50.27 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के साथ कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक…
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’ मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को होली के रंगों की बहार नजर आई। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार थे तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमांउनी होल्यारों की टीम। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान…
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक…
देहरादून: देहरादून की मित्र पुलिस की मित्रता जाने-अनजाने चोरों पर भी बरस रही है। तभी तो चोरी की गई स्कूटी पर चोर शहर में मटरगश्ती कर रहा है और पुलिस मानो उल्टे उसी से नजरें बचा रही हो। क्योंकि, चोर ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक-एक कर 04 चालान भी कटवा लिए और कैमरे में उसका फोटो भी कैद हो गया, लेकिन पुलिस की कैद से वह दूर है। मानो पुलिस इस बात का इंतजार कर रही है कि चोर अपनी सैर पूरी करने के बाद स्कूटी वापस कर देगा। पुलिस की अनदेखी का यह रोचक मामला अजबपुर खुर्द…
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति से मिलने आई महिला को रास्ते में बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर निवासी महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी। वह बस अड्डे के पास खड़ी थी, तभी एक ऑटो चालक ने उसे झांसा देकर अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ…
