खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”,…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के ब्योरे की भी नियमित जांच हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच…
अगले दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट मैदानी जनपदों में हीट वेव जैसी स्थिति की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी जनपदों में 25 मई से 27 मई, 2026 तक लू (हीट वेव) जैसी स्थिति की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों के कुछ स्थानों पर हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने पत्र जारी कर सभी जनपदों को सतर्क रहने एवं आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला…
अब टीवी की स्क्रीन पर भी आएंगे अलर्ट डीटीएच के जरिये मिलेंगे आपदा संबंधी अलर्ट लगातार सुदृढ़ किया जा रहा अर्ली वार्निंग को अब डीटीएच के माध्यम से भी विभिन्न आपदाओं के एलर्ट आम जनमानस को प्राप्त होंगे। उत्तराखण्ड राज्य में अर्ली वार्निंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में डीटीएच प्लेटफॉर्म के जरिये टेस्ट अलर्ट का सफल प्रसारण किया गया है। प्रथम चरण में यह प्रसारण जनपद देहरादून, हरिद्वार तथा ऊधमसिंहनगर में किया गया। परीक्षण के दौरान टाटा प्ले, एयरटेल, डीटीएच, डी2एच एवं डिश टीवी जैसे प्रमुख डीटीएच प्लेटफॉर्म पर टीवी स्क्रीन में टेस्ट…
चमोली (उत्तराखंड)। सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट आज विधि-विधान, शबद कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही श्री हेमकुण्ड साहिब की वार्षिक यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है। हर वर्ष मई-जून से शुरू होकर अक्टूबर तक चलने वाली इस पावन यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरुद्वारे में शीश नवाने पहुंचते हैं। ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में रवाना हुआ था पहला जत्था कपाट खुलने की पारंपरिक प्रक्रिया के तहत बीते शुक्रवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच…
देहरादून: कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजनता की सुरक्षा करने के उद्देश्य से देहरादून जिला प्रशासन ने मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर अब तक 103 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया है. जिसमें प्रथम चरण में 17, द्वितीय चरण में 79 और तृतीय चरण में 7 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं. साथ ही संबंधित होमस्टे को विभागीय वेबसाइट से भी हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देहरादून जिले में होटल रूप में विकसित होमस्टे पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. इसी क्रम में जिला प्रशासन की मजिस्ट्रेट टीमों ने अब…
यह बयान All India Trade Union Congress (AITUC) की ओर से जारी किया गया है, जिसमें International Court of Justice (ICJ) के हालिया फैसले का स्वागत किया गया है। मुख्य बातें: ICJ ने माना कि हड़ताल का अधिकार (Right to Strike), International Labour Organization की Convention 87 के तहत एक मूल और संरक्षित अधिकार है। AITUC ने इसे मजदूर वर्ग की बड़ी जीत बताया और कहा कि इससे उन ताकतों को झटका लगा है जो श्रमिक आंदोलनों को कमजोर करना चाहती थीं। संगठन का कहना है कि भारत का Industrial Relations Code (IR Code) हड़ताल के अधिकार को सीमित करता…
हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। मेला अधिकारी सोनिका ने अधिकारियों की टीम के साथ ज्वालापुर रेलवे स्टेशन समेत कई प्रमुख घाटों और मार्गों का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। मेला अधिकारी सोनिका ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कहा कि कुंभ मेले के दौरान स्टेशन श्रद्धालुओं के आवागमन का प्रमुख केंद्र रहेगा, इसलिए यहां बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने स्टेशन पर अतिरिक्त निकासी द्वार, दूसरी ओर से प्रवेश…
देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की मतदाता सूची (Voter List) को पूरी तरह से फ्रीज कर दिया है। राज्य में शुरू होने जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अब 15 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में न तो कोई नया नाम जोड़ा जाएगा और न ही किसी पुराने नाम को हटाया जाएगा। हालांकि, इस अवधि के दौरान नए वोटर बनने के लिए आवेदन जमा किए जा सकेंगे, लेकिन उन पर कोई भी प्रशासनिक कार्रवाई 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही…
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर शाम प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत और गतिशील बनाने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में 19 आईएएस (IAS) और 10 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों के कप्तानों को बदला गया है। आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM इस पूरे फेरबदल में सबसे बड़ा और अहम बदलाव राजधानी देहरादून में हुआ है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। अनुभव: आशीष चौहान इससे पहले उत्तरकाशी,…
