रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सौगात दी 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और…
Author: Utkarsh Jyoti
104 हेल्थ हेल्पलाइनः एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड मेडिकल, पुलिस और अग्निशमन सेवाओं के लिए 108 नंबर से लगभग हर कोई परिचित है, लेकिन उत्तराखंड में 104 हेल्थ हेल्पलाइन पिछले एक दशक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, शिकायत निवारण और लाभार्थियों की सक्रिय निगरानी का अहम माध्यम बन गई है। खास बात यह है कि यह व्यवस्था केवल नागरिकों की कॉल का जवाब नहीं देती, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक खुद पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का फॉलोअप भी करती है। स्वास्थ्य निदेशालय, देहरादून में संचालित 104 कॉल सेंटर अब तक एक…
पौड़ी। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी आज भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक का दूरस्थ पल्ला कमलिया गांव भी इसी समस्या से जूझ रहा है। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बीमार मरीजों को डंडी-कंडी या कंधों के सहारे करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। हाल ही में गांव की यह समस्या उस समय फिर सामने आई, जब साहिल की पत्नी काजल की तबीयत तेज बुखार के कारण बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत थी।…
उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को मनेरा बाईपास पर पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे और बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से एक कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि कार चालक खतरा भांपकर समय रहते वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया था। मनेरा बाईपास पर पिछले कई दिनों से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर…
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग ₹9.80 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी, 83 कारों की पार्किंग के साथ शौचालय और केयरटेकर रूम की भी होगी व्यवस्था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चम्पावत के प्रसिद्ध देवीधुरा क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही पार्किंग की समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम देचमार, तहसील पाटी में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना को विभागीय व्यय समिति ने ₹980.23…
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है। घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा…
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए नाले के आसपास हर संभावित स्थान को बारीकी से खंगाला जा रहा है। घटना में सीमा सड़क संगठन…
प्रदेश में 01 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र व राज्य स्तर पर होगा आयोजन निदेशक, युवा कल्याण द्वारा जारी की गई विस्तृत कार्ययोजना युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में “खेल महाकुम्भ- 2026- मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई है। खेल महाकुम्भ का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 01 से 10 सितम्बर 2026…
रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में मंगलवार सुबह गंगनहर किनारे करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुराने गंगनहर पुल के पास शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने के…
हरिद्वार/देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सब्सिडी के एवज में मांगी थी रिश्वत: शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके भाई ने कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस आवेदन की फाइल को आगे बढ़ाने और सब्सिडी स्वीकृत कराने के…
