काशीपुर: काशीपुर में निजी अस्पतालों की मनमानी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वेदांता हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान योजना का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। कुमाऊं कॉलोनी निवासी पीहू नाम की बच्ची बीमार थी, जिसे वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इलाज आयुष्मान योजना से कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल ने इलाज शुरू करने के साथ ही अलग से बिल भी वसूलना शुरू…
Author: Utkarsh Jyoti
थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। कुलसारी राहत शिविरों में प्रभावितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा। प्रभावित परिवारों को सीएम ने प्रदान किए 5-5 लाख के तत्कालिक सहायता धनराशि के चेक संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी, राहत कार्याे में नहीं होगी कोई कोर कसर – सीएम धामी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री…
आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन धराली के बाद आज थराली में भी सीएम धामी ने पेश की संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें। मुख्यमंत्री ने…
शेयर मार्केट में मोटा मुफाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लूट ली गाढ़ी कमाई, साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ओएनजीसी के महाप्रबंधक (जीएम) को लगा कि अब तो वह 100 करोड़ रुपये के मालिक बन गए हैं। उन्होंने शेयर मार्केट के नाम पर जो 7.39 करोड़ रुपये लगाए थे, उसका मुनाफा उन्हें 100 करोड़ रुपये दिखाई दिया। जब वह रकम निकालने लगे, मोटा मुनाफा तो दूर 7.39 करोड़ रुपये का निवेश भी जीरो हो गया। लुटी-पिटी हालत में नेहरू कॉलोनी निवासी जीएम संदीप कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने थाईलैंड को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत में प्रथम बार आयोजित हो रही शीतकालीन खेलों की इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का सुअवसर देवभूमि…
राली में आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा एवं चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति…
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार थराली क्षेत्र में आपदा राहत कार्य तेज गति से चल रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी और शहीद भवानीदत्त इंटर कॉलेज चेपड़ो को बनाया गया रिलीफ सेंटर बीती रात तहसील थराली के अन्तर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में 1 से…
थराली में भारी बारिश के कारण थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आए मलबे के बीच राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मा0 मुख्यमंत्री स्वयं रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते हुए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन तथा जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से लगातार पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा राहत एवं बचाव दलों…
– अभद्र भाषा में वीडियो बनाकर निलंबित सिपाही ने अपनी फेसबुक वॉल पर अपलोड की Constable abused the SSP, DDC : राजनीतिक विरोध झेल रहे एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को अब विभागीय विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा उदाहरण एक सिपाही का वो वायरल वीडियो है, जिसमें वह एसएसपी का नाम लेकर उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। एसएसपी के साथ वह एसओजी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहा है। आरोपी सिपाही निलंबित है और अब वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले…
नैनीताल जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर से सामने आया है. काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. मृतक स्कूटी सवार की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा कि मृतक स्कूटी को किराए पर लेकर आया था. इस दौरान वॉल्वो बस और स्कूटी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जहां स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना, लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के गौलापार खेड़ा चौराहे के पास हुआ. बताया जा रहा है कि काठगोदाम की तरफ जा रही वॉल्वो बस और काठगोदाम…
