देहरादून। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद उत्तराखंड में 10 हजार से अधिक शिक्षकों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पदोन्नति और सेवा सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे के बीच शिक्षक संगठन सरकार से स्पष्ट नीति की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा तक परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी लाभ प्रभावित हो…
Author: Utkarsh Jyoti
चमोली। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है। ट्रस्ट ने कहा है कि श्रद्धालु यात्रा की धार्मिक गरिमा और मर्यादा का सम्मान करते हुए आस्था एवं श्रद्धा के साथ यात्रा संपन्न करें। ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में बताया गया कि 23 मई से शुरू हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। ऐसे में सभी…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र व् जनहित के मुद्दों पर ‘संवाद से समाधान’ को चरितार्थ कर कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मसलों पर सहमति बनाने का कम कर रही गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान “किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना” के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) के लिए सहमत हुए MoU होने के…
*उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य* – 100 प्रतिशत फार्म वितरण के साथ ही डिजिटाईजेशन का कार्य भी 8 दिन में पूर्ण – अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी के बीएलओ शामिल – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी बीएलओ को बधाई देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे हैं जिन्होंने एसआईआर के गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, पर्यटन, रोजगार सृजन और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी। साथ ही राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार…
*केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’* – “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला – कार्यशाला में पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में केंद्र सरकार की आर्थिक विकास और पर्यावरण विरासत पर केंद्रित योजनाओं पर हुई चर्चा – रेल विकास निगम के मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के दौरान पर्यावरणीय दृष्टि का रखा गया विशेष ख्याल – उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ऋषिकेश…
*घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपदों की समीक्षा बैठक – एबसेंट,शिफ्टेड,डेथ और डूप्लीकेट वोटर के गणना फार्म में फील्ड रिपोर्ट अवश्य दर्ज करें बीएलओ देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण एवं डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण…
चमोली/रुद्रप्रयाग: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार सुबह अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध धामों में पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ के दर पर मत्था टेककर देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस पावन अवसर पर मुकेश अंबानी ने ‘श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति’ (BKTC) को 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि दान स्वरूप भेंट की। सुबह 9:15 बजे पहुंचे बदरीनाथ धाम, हुआ भव्य स्वागत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह राणा ने बताया कि मुकेश अंबानी सुबह करीब 9:15 बजे अपने परिवार के…
देहरादून। धार्मिक पर्यटन और चारधाम यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड अब इको टूरिज्म के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। वन विभाग की ओर से प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। राज्य के प्रमुख इको टूरिज्म स्थलों पर पर्यटकों की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिल रही है। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पहुंचने के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक अब नेचर पार्क, वन्यजीव केंद्रों और प्राकृतिक…
देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित एससी-एसटी छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 13.83 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत ईडी के देहरादून सब-जोनल कार्यालय द्वारा की गई है। यह मामला वर्ष 2011-12 से 2016-17 के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए संचालित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में हुए कथित फर्जीवाड़े और सरकारी धन के गबन से जुड़ा है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों के आधार पर ईडी ने धनशोधन के पहलुओं की…
