चारधाम यात्रा 2026 से पहले नई व्यवस्था, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक की तैयारी देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर गंगोत्री धाम में व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य ग्रहण को अनिवार्य करने की तैयारी की है। साथ ही इस व्यवस्था के कानूनी और संवैधानिक पहलुओं को लेकर एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर सभी पहलुओं पर विचार किया जा…
Author: Utkarsh Jyoti
नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद रुद्रपुर। नवरात्रि व्रत को देखते हुए नगर निगम रुद्रपुर ने शहर में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मेयर विकास शर्मा के निर्देश पर जारी नोटिस के अनुसार, रेस्टोरेंट, होटल और खुले में कच्चे एवं पक्के मांस की बिक्री पर रोक लागू की गई है। नगर निगम के इस फैसले का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना बताया गया है। आदेश के तहत शहर में निर्धारित अवधि तक मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। फैसले पर विरोध इस निर्णय को…
चार साल पूरे होने पर हल्द्वानी की जनसभा में धामी सरकार की उपलब्धियों की जमकर सराहना, हजारों की भीड़ रही मौजूद हल्द्वानी (नैनीताल) : केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की जमकर सराहना करते हुए उन्हें ‘धाकड़ धामी’ के साथ अब ‘धुरंधर धामी’ की संज्ञा दी। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए की और इसे शौर्य, आध्यात्मिकता और सैन्य…
हरिद्वार/देहरादून हाईवे। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए पुल के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय कार में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर कुछ देर के लिए भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार यात्री बहादराबाद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे और वाहन एक महिला चला रही थी।…
*वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है – केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव* – केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2026 के अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के किया उद्घाटन – “वन-आधारित सतत जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना: मुद्दे और चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला – प्रकृति सर्वोपरि है और मानव अस्तित्व के लिए उसके साथ सह-अस्तित्व में रहना अनिवार्य है – केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव – कार्यशाला में वन-आधारित…
SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक हर बूथ पर होगी तकनीकी रूप से दक्ष वॉलिटिसर्य की तैनाती उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में SIR के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल ऑफिर्स के साथ आईटी वॉलिंटियर्स की तैनाती की जा रही है।…
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश जनसभा से पहले रूट डायवर्जन और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे। माननीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के…
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर व्यक्त की गई चिंता के संबंध में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस विषय पर अभी तक कोई स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। इस सम्बंध में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया कि सर्वे ऑफ इंडिया के मुख्यालय को देहरादून से…
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों एवं देनदारियों के निस्तारण हेतु समय-सीमा बढ़ाने के संबंध में किए गए अनुरोध पर वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई -I के अंतर्गत शेष देनदारियों के भुगतान तथा पीएमजीएसवाई -II एवं पीएमजीएसवाई -III के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह…
देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में सुबह ताजा बर्फबारी हुई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से नजारे बेहद मनमोहक हो गए हैं, वहीं मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 3000 मीटर से अधिक…
