होम डिलीवरी की शिकायतों के बीच प्रशासन का छापा, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार देहरादून/ऋषिकेश जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी टीमों ने क्षेत्रवार निरीक्षण अभियान चलाया, जिसके तहत ऋषिकेश में एक दुकान से 135 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूरे जिले में गैस एजेंसियों की निगरानी तेज कर दी गई है। क्यूआरटी टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति…
Author: Utkarsh Jyoti
*मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत* *कहा, चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों पर भी रखी जायेगी कड़ी नजर* *व्यापार संघों के साथ जन जागरूकता अभियान चलाने के दिये निर्देश* देहरादून, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी फोकस रहेगा। चारधाम यात्रा के मध्यनजर मुख्य यात्रा पड़ावों पर स्थानीय व्यापार संघों के साथ जन जागरूकता गोष्ठियों का भी आयोजन किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से…
देहरादून में वॉट्सएप के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार देहरादून। राजधानी देहरादून में वॉट्सएप के जरिए संचालित एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कैंट थाना क्षेत्र के गांधी नगर, चकराता रोड स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा, जहां तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में…
*निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े-मुख्य सचिव* *भूमि एवं समन्वय से जुड़े मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर मिलकर करते हुए कार्यों को समय पर प्रारंभ कराएं* *यात्रा सीजन में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु मजबूत प्रबंधन किया जाए प्रशासन पुलिस एवं परिवहन विभाग चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करें* *मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए समय से पूर्ण करें* *एलपीजी गैस की होम डिलीवरी कराएं आवश्यक मांग के अनुरूप व्यवसायिक सिलेंडरों की भी आपूर्ति समय पर हो* *सीएम…
देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क…
देहरादून: विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत लोड बढ़ाने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान में दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया। ट्रैप के दौरान आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये लेते हुए मौके पर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर…
*SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी* – *कम मैपिंग वाले ईआरओ को होंगे नोटिस जारी* – *मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जिलों की समीक्षा बैठक* – *शहरी क्षेत्रों में बीएलओ के साथ नगर निगम कर्मी होंगे एसआईआर में शामिल* – *उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से सम्भावित SIR* देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए समीक्षा की। बैठक में कम मैपिंग वाले जनपदों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कड़़ी…
यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारी पहुंचे एसईओसी नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में श्रीलंका के 40 सिविल सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं डीआईजी राजकुमार नेगी ने प्रतिनिधिमंडल को यूएसडीएमए द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आपदा की…
मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण जून से पहले चालू हो बाईपास नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद नैनीताल के अंतर्गत कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नव निर्मित भवाली बायपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल मालरोड में सड़क भू धसाव की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान नैनीताल जिले की प्रमुख परियोजना में शामिल कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातीघाट)…
