Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का  विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन हेतु क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का…

Read More

प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ सभी जनपदों के जिलाधिकारियों ने भी वर्चुअल प्रतिभाग किया। पूर्ति विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से गैस आपूर्ति की…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वाेपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

Read More

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से…

Read More

रुद्रपुर। National Council of Educational Research and Training (एनसीईआरटी) की करोड़ों रुपये की किताबों का बड़ा जखीरा रुद्रपुर के कीरतपुर क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान गोदाम से किताबों से लदा एक ट्रक भी कब्जे में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में किताबों की बिलिंग फर्जी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने गोदाम पर कार्रवाई की, जहां भारी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें रखी मिलीं। बरामद किताबों की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना…

Read More

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बांडधारी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से रियायती फीस पर पढ़ाई करने वाले कुल 70 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 49 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ (पीजी) डॉक्टर शामिल हैं। सरकार के अनुसार, इन डॉक्टरों को अनिवार्य सेवा के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों, खासकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित अवधि (3 से 5 साल) सेवा देना अनिवार्य था। बांड की शर्तों के अनुसार, पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि डॉक्टर सरकारी सेवा…

Read More

होम डिलीवरी बंद, गोदाम से बंट रहे थे सिलेंडर प्रशासन ने मारी रेड देहरादून। जिले में एलपीजी गैस वितरण में लापरवाही और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला बाईपास रोड स्थित शहीद हीरा गैस एजेंसी पर शिकंजा कस दिया। होम डिलीवरी के नियमों की अनदेखी करने के मामले में प्रशासन ने एजेंसी के गैस सिलेंडर जब्त कर लिए और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि एजेंसी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की घर-घर डिलीवरी करने के बजाय उपभोक्ताओं को सीधे एजेंसी परिसर से ही सिलेंडर दिए जा…

Read More

देहरादून में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न देहरादून मास्टर्स टेबल टेनिस ग्रुप ने 14-15 मार्च 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित टीटी हॉल में मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। टूर्नामेंट में सिंगल्स 40+, ओपन सिंगल्स और डबल्स श्रेणियां आयोजित की गईं, जिसमें कुल 70 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। मैच लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले गए, जिससे पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक और प्रतिस्पर्धी खेल देखने को मिला। समापन समारोह में उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव (खेल) श्री अमित सिन्हा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य गरिमामय अतिथिगणों में श्री रविंद्र भंडारी (जिला खेल…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कहीं धूप तो कहीं बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। India Meteorological Department के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 22 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा। पर्वतीय जिलों के साथ ही कई मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश और…

Read More

*मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में निर्णय लें : मुख्य सचिव* मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री की 10-10 घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश* मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना है, उन पर त्वरित अग्रिम कार्रवाई करते…

Read More