Author: Utkarsh Jyoti

बेकाबू कार ने पहले बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, फिर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसी, चालक पुलिस हिरासत में देहरादून। राजधानी दून में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे में धुत एक इनोवा चालक ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने पहले बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर कई अन्य वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए एक घर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे 42 वर्षीय रोहित फिलिप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 27 वर्षीय बेटा अनूप गंभीर…

Read More

उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी जीएसटी कार्रवाई में विशेष जांच शाखा (SIB) ने एक बड़े औद्योगिक समूह के खिलाफ जबरदस्त शिकंजा कसते हुए करीब 150 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। ट्रांसफॉर्मर और उससे जुड़े कारोबार में सक्रिय इस ग्रुप पर हुई छापेमारी ने टैक्स चोरी के संगठित खेल को उजागर कर दिया। छापे के दौरान मौके पर ही वसूले गए 20 करोड़ आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर करीब 08 घंटे चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने फैक्ट्री से ही 19.83 करोड़ रुपये जीएसटी जमा कराए। साथ ही 76 करोड़ रुपये से अधिक…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधायक  खजान दास,  मदन कौशिक,  भरत सिंह चौधरी,  प्रदीप बत्रा एवं  राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री  भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या,  गणेश जोशी एवं  सौरभ बहुगुणा, सांसद  महेन्द्र भट्ट और  नरेश बंसल सहित अनेक…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से श्री वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा माँ वाराही का प्राचीन धाम सदियों से श्रद्धा, आस्था और शक्ति का केंद्र रहा है। वाराही धाम में आयोजित होने वाला बग्वाल मेला हमारी वीरता, परंपरा और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है। राज्य सरकार ने इसे राजकीय मेला घोषित भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

*चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव* प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख सचिव ने देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर शहरों में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने तथा स्वच्छता मानकों के अनुरूप समुचित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने एमडीडीए…

Read More

धामी सरकार की पहल,  सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों में राज्य की अतिथि सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस एनेक्सी, देहरादून में नवीनीकरण कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता आवास व राज्य संपत्ति सचिव डॉ आर राजेश…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता…

Read More

हरिद्वार: दुर्गा सप्तशती के पाठ से भक्तों को मिलेगा मां मनसा का आशीर्वाद: महंत रवींद्र पुरी नवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में भक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से सिद्धपीठ मां मनसा देवी मंदिर में भक्तों का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु सुबह से ही मां के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। नौ दिवसीय इस महापर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, मंदिर परिसर देवी गीतों और जयकारों से गूंज उठा…

Read More

देहरादून,  प्रेमनगर थाना क्षेत्र के माडूंवाला जंगल में बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास 11 मार्च को प्लास्टिक के बोरे (कट्टे) में मिली अज्ञात महिला की लाश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दून पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 जांच टीमों का गठन किया। शुरुआती जांच में 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास की 30 से अधिक झुग्गी बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाया और लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की। पति ने किया जुर्म स्वीकार 19 मार्च को जांच…

Read More

मॉक ड्रिल में देखने को मिला अच्छा समन्वयः  सचिव सुमन राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण सम्पन्न आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन एक निकट पर्यवेक्षण में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन राज्य के शेष आठ जनपदों-हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चमोली, चम्पावत, टिहरी, पिथौरागढ़ तथा अल्मोड़ा में बहु-स्थलीय मॉक अभ्यास आयोजित कर आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों को परखा गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी मॉक ड्रिल के सभी चरणों की निरंतर निगरानी की…

Read More