उत्तरकाशी: चीन-तिब्बत सीमा से सटे उत्तरकाशी के दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात आईटीबीपी जवानों के लिए सर्दियों में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। अत्यधिक ठंड के दौरान नदी-नाले और प्राकृतिक जलस्रोत जम जाने से होने वाली परेशानी को देखते हुए सीमा चौकियों पर बोरिंग आधारित स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था विकसित की जा रही है। करीब एक करोड़ रुपये की इस योजना के तहत नौ स्थानों पर बोरिंग की जानी है। इनमें नेलांग, कोपांग, नागा, पीडीए, सुमला, सोनम और त्रिपानी सीमा चौकियों पर बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के…
Author: Utkarsh Jyoti
हरिद्वार: रोशनाबाद जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस जांच में आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध सामने नहीं आया है। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत…
देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। घटना के बाद उसका पति धीरज पंवार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार ने कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन लगातार बंद मिला।…
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार जी की…
धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने की बड़ी तैयारी उत्तराखण्ड को देश का रोपवे हब बनाने की बड़ी तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया है। राज्य और केंद्र सरकार की साझेदारी में प्रदेश में लगभग 160 किमी लंबाई के 51 रोपवे परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन कनेक्टिविटी का विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प है। इस संकल्प को साकार करने के…
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता…
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की अहम भूमिका रहती है, लेकिन देहरादून से सोनप्रयाग के बीच बस सेवाओं को लेकर चल रहे आपसी विवाद का असर यात्रियों की आवाजाही पर पड़ रहा है। हिमगिरि बस सेवा शुरू होने के बावजूद हिमगिरि और विश्वनाथ बस सेवा के बीच चल रही खींचतान के कारण बसों का संचालन पूरी तरह सुचारु नहीं हो पा रहा है। बस सेवा प्रभावित होने से देहरादून से सोनप्रयाग और सोनप्रयाग से देहरादून लौटने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को निर्धारित बस सेवा उपलब्ध नहीं होने…
*श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा* *भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की* *मास्टर प्लान के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश* *बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय…
सुतोल-कनोल के बीच पुराने सीमा विवाद को लेकर तकरार की बात, कुछ लोगों के घायल होने की सूचना; दुर्गम क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा अतिरिक्त पुलिस बल चमोली: हिमालयी महाकुंभ कही जाने वाली नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र के पातर नचौणिया और कैलुवा विनायक के बीच ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद और मारपीट की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला नंदानगर क्षेत्र के सुतोल और कनोल गांवों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की…
रस्सी के सहारे मिला शव, शरीर पर नहीं मिले चोट या संघर्ष के निशान; मौके से मिली स्कूटी रिश्तेदार की निकली देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मालदेवता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने…
