प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सामान्य और एडवांस दोनों स्तर की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग मुख्य सचिव ने कोचिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग योजना की गुणवत्ता बेहतर हो, प्रतियोगियों का चयन स्क्रीनिंग के…
Author: Utkarsh Jyoti
शौचालय में मृत मिला मेघालय का संगीत शिक्षक, पास में मिली सलूशन की बोतल, मुंह पर लगी थी पन्नी सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल से सूचना मिली कि एक शिक्षक ने कर्मचारी आवास का दरवाजा भीतर से बंद किया हुआ है। काफी आवाज देने के बाद भी शिक्षक कमरा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो शिक्षक शौचालय में बेहोशी की हालत में पड़ा था। मेघालय के खासी जिला निवासी सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के संगीत शिक्षक जोरावर जरियाद बक्शी (35) अपने कर्मचारी आवास के शौचालय में मृत मिले। मृतक के पास सलूशन की आधी खाली बोतल पड़ी थी। मृतक…
रुड़की: औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई; राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की मुहर लगी अवैध दवाएं पकड़ीं विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सलीयर, रुड़की में मैसर्स फलक नाज नामक प्रतिष्ठान बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से दवाओं की बिक्री कर रहा है। जिसके बाद टीम ने छापा मारा। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सरकारी मुहर लगी अवैध दवाओं का भंडार पकड़ा है। बरामद दवाओं में राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की आपूर्ति के लिए चिह्नित दवाएं भी शामिल हैं। इनपर स्पष्ट रूप से सरकारी मुहर लगी हुई थी।…
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक सोमवार को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सात करोड़ से अधिक खाताधारकों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। आंशिक निकासी के नियम हुए आसान बैठक में ईपीएफ की आंशिक निकासी के 13 जटिल प्रावधानों को घटाकर तीन श्रेणियों में बांटा गया है — आवश्यक जरूरतें (बीमारी, शिक्षा, विवाह) आवास संबंधी जरूरतें विशेष परिस्थितियां। अब सदस्य कुल शेष राशि का 100% तक निकाल सकेंगे। शिक्षा के लिए निकासी 10 बार और विवाह के लिए 5 बार तक संभव…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रवर्तित कर्मचारियों, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों सहित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए गैर-उत्पादकता (तदर्थ बोनस) देने की घोषणा की है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। वित्त विभाग के सचिव डॉ. वी. शणुगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के समूह ‘ख’ एवं ‘ग’ श्रेणी के कर्मचारियों को तदर्थ बोनस का भुगतान किया जाएगा। इस बोनस की अधिकतम सीमा ₹7000 (सात हजार…
प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और निम्न गुणवत्ता की औषधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी, अब तक 370 से अधिक सैंपल जांच हेतु संकलित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर औषधि विभाग की सख्त निगरानी, मेडिकल स्टारों, दवा कंपनियों और अस्पतालों में छापेमारी जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशानुसार राज्यभर में औषधि विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता की औषधियों के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व अपर आयुक्त (एफडीए)…
सीएम धामी ने श्रमवीरों के कल्याण के लिए ₹11 करोड़ 50 लाख की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक सम्पन्न श्रमिकों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रम विभाग एवं बोर्ड के अधिकारियों का दायित्व – प्रत्येक श्रमिक तक पहुँच बनाएं और उन्हें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दें मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश अगले तीन महीनों के भीतर कम से कम 5 से 6 लाख श्रमिकों को बोर्ड के अंतर्गत…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 196 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिटकुल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु राज्य सरकार की वार्षिक योजना के अन्तर्गत ए०डी०बी० वित्त पोषित बाह्य सहायतित योजना में संचालित परियोजनाओं हेतु प्रावधानित बजट के सापेक्ष 105.09 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उरेडा की सप्तेश्वर लघु जल विद्युत परियोजना (300 कि०वा०) के सिविल इलेक्ट्रोमैकेनिकल एवं विद्युत पारेषण लाईन के कार्यों हेतु 119.97 लाख की योजना की स्वीकृति का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभागान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 161 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के पश्चात् उपलब्ध भूमि पर मार्ग पुर्ननिर्माण कार्य हेतु 3.19 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के गरखेत से तल्ला मेजुलिया तक मोटर मार्ग के निर्माण मार्ग निर्माण हेतु 1.01 करोड़, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन नैनीडांडा के अन्तर्गत कोटा से पिन्जोली तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 83.34 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा इस वित्तीय…
सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञानः दिए जांच के निर्देश सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वाेच्च प्राथमिकता का निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला…
