महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा को दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की गौरव, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गर्व…
Author: Utkarsh Jyoti
उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखण्ड को व्यापार सुधार कार्य योजना BRAP 2024 के अंतर्गत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो देश में किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा प्राप्त सर्वोच्च संख्या है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में व्यापार सुधार कार्य योजना BRAP 2024 के अंतर्गत उत्तराखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए इस पुरस्कार की घोषणा की गई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा उत्तराखंड सरकार के उद्योग सचिव श्री…
हरिद्वार (जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आज नंदा राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं—सुरक्षा, यातायात, भोजन, स्वास्थ्य, मार्ग, आवास, टेंट, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और संचार व्यवस्था—पर विभागवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने यात्रा से संबंधित विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि नंदा राज यात्रा आस्था और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसके सफल संचालन हेतु सभी विभागों को अग्रिम तैयारी और ठोस योजना के साथ कार्य करना होगा।…
आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज: दो संपत्तियों की हुई रजिस्ट्री, पांच करोड़ का मुआवजा दिया एमडीडीए की कोशिश है कि आढ़त बाजार शिफ्टिंग, सड़क चौड़ीकरण जैसे सार्वजनिक कार्यों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी को समय पर उचित मुआवजा मिले। आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। पुराने आढ़त बाजार की दो संपत्तियों की सोमवार को रजिस्ट्री लोनिवि के पक्ष में कराई गई हैं। इसकी एवज में व्यापारियों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा चेक के माध्यम से दिया गया है। इसके साथ ही कुल 80 रजिस्ट्री होनी हैं।…
दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के पास सोमवार शाम एक कार में हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक 8 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके से…
देहरादून। दिल्ली के लाल किले के पास हुई कार धमाके की घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तराखंड ने प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्य की सीमाओं से लेकर धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मॉल्स तक सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर सभी जिला प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में निरंतर…
मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री धामी ने तेज किया जनसंवाद राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के पुलिस महानिदेशक को पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने…
परिसंपत्तियों के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन होने से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, समय की बचत होगी और परिसंपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे-मुख्य सचिव मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में परिसंपत्तियों यथा भूमि के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल रजिस्ट्रेशन के कार्यों की प्रगति का स्टेटस लेते हुए निर्धारित टाइमलाइन में इसका क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों से समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने…
300 से अधिक ड्रोन ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के आकाश को किया रोशन-यूकाडा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ¼UCADA½ द्वारा आज उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, यह आयोजन राज्य में नवाचार पूर्ण पर्यटन प्रोत्साहन और उभरती हवाई तकनीक की दिशा में एक नई पहल के रूप में भी…
