चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, घायल हाल में पहुंचाया अस्पताल, डीएम ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश चीनी मांझे से उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर घायल हाल में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस टीम गठित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बाजार और दुकान से चीनी माझा जब्त करने और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस टीम गठित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बाजार और दुकान से चीनी माझा जब्त करने और मुकदमा दर्ज करने के…
Author: Utkarsh Jyoti
दस दिन में कर दूंगा तबादला…इस बात से भड़के स्वास्थ्य मंत्री नाराज, सीएमओ को दे डाली मोहलत हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति से नाराज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीएमओ को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि दस दिनों के भीतर अस्पताल की व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो सीएमओ का तबादला कर दिया जाएगा। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सहकारिता मेले में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े आईसीयू का निरीक्षण करते पांच…
मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल भरें फॉर्म, विभाग दे रहा नया वोट बनवाने का मौका मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना तो तत्काल फॉर्म भरें। उत्तराखंड में अभी निर्वाचन विभाग नया वोट बनवाने का मौका दे रहा है। उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने से पहले आप अपना वोट बनवा सकते हैं। नाम हटवा सकते हैं। पता बदलवा सकते हैं। एसआईआर शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया रुक जाएगी, केवल आवेदन हो पाएगा। जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह है, वह तत्काल एक जगह से अपना नाम…
हाईकोर्ट का अहम फैसला, विवाह के बाद दूसरे राज्यों की एससी महिलाएं उत्तराखंड में आरक्षण की हकदार नहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि अगर किसी दूसरे राज्य की एससी की महिला की शादी उत्तराखंड के एससी पुरुष से होती है तो भी वह उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ लेने की हकदार नहीं होगी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दूसरे राज्यों की अनुसूचित जाति की महिलाओं को विवाह के बाद अनुसूचित जाति/जनजाति का सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ दिए जाने के मामले में दायर याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि जो महिलाएं विवाह…
रील बनाने का शौक पड़ा भारी…नशे में पिता से हेकड़ी के बाद बेटा जेल में, पुलिस ने बेटे से बरामद की राइफल बेटे ने नशे में अपने पिता को हेकड़ी दिखाई, जिसकी शिकायत पिता ने पुलिस से की। पुलिस ने बेटे की अलमारी से राइफल सहित दो अवैध हथियार बरामद किए। बेटे ने दावा किया कि वह ‘रील’ बनाने के शौक के लिए हथियार रखता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया किच्छा में नशे में पिता को हेकड़ी दिखाना बेटे को महंगा पड़ गया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की अलमारी से देशी…
टिहरी में भालू ने किया हमला, सदमे में एक की मौत; वन विभाग बोला- ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि शिकायत के बाद गडोलिया व आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। हालांकि जिस हमले की बात सामने आ रही है, उसकी कोई सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। भिलंगना ब्लॉक के मगरौं-पौखाल क्षेत्र में मंगलवार रात गूंज संस्था के एक कर्मचारी पर भालू ने हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को इससे गहरा सदमा लगा और घबराहट से उसे हार्ट अटैक आ गया। गंभीर स्थिति में उसे श्रीनगर बेस…
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश प्रदेशभर के ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों में अलाव के साथ ही सभी रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख्ता व्यवस्था हो अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ रहे ठंड को देखते हुए प्रदेशभर में रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रेन बसेरों में सभी उचित व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम सौड़ से आए ग्रामीणों द्वारा पंगोट देचौड़ी सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि काफी लंबे समय से उनकी सड़क निर्माण की जो मांग थी आज उनके द्वारा पूरी कर ली गई है, इससे क्षेत्र वासियों को सड़क सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज…
सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) एवं सुधार लागू करने में विभागों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागों द्वारा जो रिफॉर्म्स लागू किया जाना संभव है, उन्हें अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में लागू कर लिया जाए। जो विभाग ऐसा नहीं कर पाएंगे, उनके विभागाध्यक्षों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने मंत्रालयों से लगातार संपर्क कर भारत सरकार से मिलने वाली ग्रांट्स और वित्तीय सहायताओं का 100…
