2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की। कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई। 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उठाए गए कदमों की संतजनों ने की सराहना । हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक ली। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों और अवैध ड्रग्स कारोबार में लिप्त दोषियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। किशोर और नाबालिग बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए जिलाधिकारी ने चिंता जाहिर करते हुए देहरादून जिले में बच्चों के लिए समर्पित राज्य का पहला एक विशेष नशा मुक्ति केंद्र (रिहैबिलिटेशन सेंटर) का संचालन भी शुरू करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने समाज कल्याण…
धार्मिक आस्था और परंपराओं की धुरी हरिद्वार में 2027 के अर्द्धकुंभ की तैयारियां अब धरातल पर तेज़ी से आकार ले रही हैं। शुक्रवार को डामकोठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे। बैठक का उद्देश्य अर्द्धकुंभ को दिव्य, भव्य और अनुशासित स्वरूप देने के लिए व्यापक रणनीति पर मंथन करना था। जिसमें स्नान की तिथियों की घोषणा भी कर दी गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद निरंजनी के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े कुंभ परंपरा के वास्तविक संरक्षक हैं और पूरा देश हरिद्वार…
उत्तराखंड में सामने आए चर्चित लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) घोटाले में अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई/एसीबी देहरादून ने एक साथ 46 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 500 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अपने हाथों में ले ली है। यह कार्रवाई उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद की गई है। 09 जिलों में 18 मुकदमे, अब सभी सीबीआई के सुपुर्द जांच एजेंसियों के अनुसार एलयूसीसी के खिलाफ दर्ज मामले उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग,…
राजधानी में आवासीय परियोजनाओं के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये समेटकर फरार हुए बिल्डर शाश्वत गर्ग और उसकी पत्नी साक्षी गर्ग के खिलाफ अब क़ानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय ने दोनों के पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई उन निवेशकों की शिकायतों के बाद की गई, जिन्होंने शाश्वत गर्ग की दो परियोजनाओं मसूरी रोड स्थित ‘आर्केडिया हिलाक्स’ (ग्रुप हाउसिंग) और थानो क्षेत्र की ‘इंपीरियल वैली’ (प्लॉटेड डेवलपमेंट) में निवेश किया था और राशि फंसने के बाद न्याय की गुहार लगाई थी। पासपोर्ट कार्यालय ने दो बार भेजा नोटिस, नहीं दिया…
सीएम धामी ने डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0 कॉन्क्लेव में कहा-उत्तराखंड बना निवेश और नवाचार का नया केंद्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव ज़मीन पर उतरे- मुख्यमंत्री धामी सरकार का संकल्प-उत्तराखंड बने विश्व की आध्यात्मिक राजधानी पर्यटन में नई छलांग- धार्मिक, एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म में उत्तराखंड की वैश्विक पहचान मजबूत यूसीसी, एंटी-लैंड जिहाद और सख्त नकल विरोधी कानून से उत्तराखंड में सुशासन को नई मजबूती- सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित टाइम्स ऑफ़ इंडिया के “डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0” कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के सर्वाधिक लोकप्रिय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने रतूड़ी का स्वागत किया और उनसे विभिन्न सामाजिक एवं जन-कल्याणकारी विषयों पर व्यापक चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने रतूड़ी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड मूल के व्यक्तित्व जब राष्ट्रीय व वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान स्थापित करते हैं और साथ ही अपने राज्य के विकास में योगदान देने के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। पवन बर्त्वाल ने हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री ने पवन बर्त्वाल को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन बर्त्वाल ने अपने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके विकास के लिए लगातार कार्य कर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों के मध्य सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संत-समाज का मार्गदर्शन राज्य की प्रगति और सामाजिक सौहार्द के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 178 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12 उद्यान विभाग के 30 तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी ईमानदारी,…
