Author: Utkarsh Jyoti

शारदा करिडोर, इको-टूरिज्म व आधारभूत ढांचों की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन का चम्पावत में व्यापक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन,  आनन्द बर्द्धन ने आज टनकपुर/शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम, बाटनागाड़ एवं श्यामलाताल क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं बाड़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। टनकपुर/शारदा बैराज के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने यहां पर्यटन एवं एरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं की समीक्षा की। शारदा घाट, टनकपुर स्थित शारदा कॉरिडोर परियोजना की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक…

Read More

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत एन०एच०पी०सी० बनबसा हेलीपैड पहुँचे, जहाँ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी  मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एन०एच०पी०सी० सभागार बनबसा में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने चम्पावत जिले में संचालित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति का व्यापक आकलन किया। बैठक में शारदा कॉरिडोर, इनलैण्ड पोर्ट अथॉरिटी, टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन, बाढ़ प्रबंधन कार्य, टनकपुर/बनबसा वाटर सप्लाई स्कीम, आई०एस०बी०टी टनकपुर निर्माण, तथा…

Read More

उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर , कई CO को मिली नई जिम्मेदारी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने आधा दर्जन से अधिक पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। प्रमोद शाह, शांतनु पाराशर सहित कई अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद पर तैनाती मिली है।

Read More

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करने के बाद अब पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को तलब किया है. सीबीआई ने पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. सीबीआई, बॉबी पंवार से यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पूछताछ करेगी. बता दें 21 सितंबर को हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र के तीन पन्ने आउट होने के बाद सबसे पहले बॉबी पॉवर के पास आए थे. जिसके बाद बॉबी ने मीडिया के सामने पेपर लीक…

Read More

देहरादून/दिल्ली। लंबे समय से प्रतीक्षित देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बागपत और सहारनपुर वाले हिस्से में सबसे बड़ी तकनीकी बाधा बागपत-देहरादून-सहारनपुर ट्रांसमिशन लाइन को हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। यह विद्युत लाइन एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजर रही थी और इसे बंद करने पर पूरे सहारनपुर में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका थी। समस्या को दूर करने के लिए निर्धारित शटडाउन लेकर काम किया गया और अब कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं।…

Read More

ऊधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसे ने दो ज़िंदगियां लील ली। काले रंग की एक कार धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गदरपुर क्षेत्र में भाखड़ा पुल के पास हुआ। सभी युवक उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय आशीष बिष्ट निवासी तोमर कॉलोनी, माधोपुर (कोटद्वार) और 27 वर्षीय अतुल बिष्ट निवासी कैमरी बिलासपुर,…

Read More

साइबर ठगों ने पुलिस की वर्दी और कानून का डर दिखाकर दून की एक 87 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापिका से 32.17 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को मुंबई के कोलाबा थाने का पुलिस अधिकारी बताकर बुजुर्ग महिला को 11 दिनों तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा और लगातार गिरफ्तारी की धमकी देकर उनके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कराते रहे। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देहरादून के कैंट क्षेत्र निवासी सुषमा पंत (87 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग राज्य में सड़क किनारे मोटर वर्कशॉप चलाने वाले मैकेनिकों के लिए लाइसेंस, तकनीकी प्रशिक्षण और न्यूनतम मानक अनिवार्य करने की नई नीति तैयार कर रहा है। विभाग का कहना है कि आधुनिक, कंप्यूटराइज्ड वाहनों के दौर में अनट्रेंड मैकेनिकों द्वारा की गई गलत मरम्मत सड़क हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है। देहरादून के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संदीप सैनी ने बताया कि मसौदा नीति को उत्तराखंड मोटर यान नियमों में शामिल करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में मोटर वर्कशॉप बिना किसी अधिकृत मानक, प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र के…

Read More

20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन – 26 से 29 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय आयोजन में देशभर की नाबार्ड टीमों ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया – समापन समारोह में डॉ. अजय कुमार सूद, उप प्रबंध निदेशक, नाबार्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे – बैडमिंटन और टेबल टेनिस में मेजबान राज्य उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन 29 नवंबर 2025 को देहरादून में नाबार्ड के अखिल भारतीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव नाबोत्सव का 20वां संस्करण संपन्न हुआ। 26 से 29 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय इस आयोजन में देशभर की नाबार्ड टीमों…

Read More

चौखुटिया में उप जिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से  वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता…

Read More