Author: Utkarsh Jyoti

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बड़ोदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए संघर्ष ने उन्हें भारत में लोकप्रिय…

Read More

धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण निर्णायक चरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के बाद उत्तराखंड में मेडिकल एजुकेशन का विस्तार अभूतपूर्व रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य की ओर तीव्रता से बढ़ रही है, और उसी अभियान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना है सीमांत पिथौरागढ़। कठिन भूगोल और सीमित संसाधनों के बावजूद यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह परियोजना अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। मेडिकल कॉलेज परिसर…

Read More

सुमन की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बॉबी पंवार को बुलाया, नौ घंटे की पूछताछ असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन चौहान ने बॉबी पंवार को ही पेपर भेजा था। सीबीआई गत 28 नवंबर को सुमन चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच की आंच बेरोजगार संघ के नेता बॉबी पंवार तक भी पहुंच गई है। सीबीआई ने सोमवार को बॉबी पंवार से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पंवार से सुमन चौहान से उनके संपर्कों व अन्य जानकारियों के बारे में पूछताछ की गई। इस मामले में गत 28 नवंबर को सीबीआई सुमन चौहान…

Read More

 देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नशा संभावित क्षेत्रों, उच्च शिक्षण संस्थानों, निजी एवं शासकीय विद्यालयों के आसपास वृहद स्तर पर ड्रग्स चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम हरिगिर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की ड्रग्स टेस्टिंग टीम ने सोमवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राओं की टेस्टिंग की। उच्च शिक्षण संस्थानों में नशीले पदार्थों की रोकथाम और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाए जा रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान जीरो टॉलरेंस पॉलिसी…

Read More

देहरादून:  प्रदेश के उपनल कर्मचारियों का हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं कटेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी नियमित करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग के लिए हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शासन ने ऐसे कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाते हुए नो वर्क-नो पे का आदेश दिया था। हड़ताल की…

Read More

 देहरादून/पौड़ी:  1 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड डाक परिमंडल ने पौड़ी डाक मंडल के गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी, पौड़ी डाकघर को एक जेन-Z डाकघर के रूप में अपग्रेड किया है, जिसका लुक एंड फील जेन-Z वाइब्स और कल्चर के हिसाब से है। इस डाकघर का शुभारम्भ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर तथा निदेशक, गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी, पौड़ी डॉ. वी.के. बंगा द्वारा शुभारम्भ किया गया है | इस डाकघर के नवीनीकरण में जेन-Z युवाओं की सक्रिय भागीदारी है जिसमें डाकघर का सौन्दर्यीकरण संम्मिलित है | इसके अतिरिक्त डाकघर की सेवाओं को बेहतर बनाने…

Read More

देहरादून। गुरु शिक्षक की मर्यादा को को शर्मसार करने वाला मामला देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं से लंबे समय से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक गलत नीयत से छूता था, अनचाही हरकतें करता था और विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। छात्राओं के अनुसार, शिकायत प्रबंधक व प्रिंसिपल को कई बार लिखित और मौखिक रूप से दी गई, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िताओं को चुप रहने…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन-गन्ने का भाव ऐतिहासिक रूप से बढ़ाने पर किसानों ने किया भव्य स्वागत किसानों ने गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का फूलों की माला व पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना भेंट कर “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित किया। सरकार समय पर भुगतान और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य हेतु प्रतिबद्ध। लक्सर क्षेत्र की सड़क ऊँची करने व बंद चीनी मिलों के समाधान के आश्वासन की घोषणा हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर आज किसानों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उत्साहजनक स्वागत किया। किसानों,…

Read More

मुख्य सचिव ने चम्पावत के खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित, बूम में किया वृक्षारोपण मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन ने आज चम्पावत जनपद की उभरती खेल प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं कोच को मेडल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य सचिव ने चम्पावत की उभरती (नेशनल) प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए प्रिंस खोलिया (ब्रॉन्ज मेडल), दीपांशु जोशी (सिल्वर मेडल), अक्षत बोहरा (ब्रॉन्ज मेडल), अंशिका धामी (नॉर्थ इंडिया गोल्ड मेडल) और हर्षित थापा (जूनियर नेशनल…

Read More

हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के विद्वानों द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कई छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन योजनाएँ संचालित प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आदर्श संस्कृत ग्राम स्थापित करने की पहल नई शिक्षा नीति के माध्यम से संस्कृत को व्यवहारिक और आधुनिक भाषा के रूप में सशक्त बनाने का प्रयास मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत…

Read More