उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया आईआईटी रुड़की ने अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस) की बारहवीं वैज्ञानिक सभा के उद्घाटन सत्र की मेजबानी की वैश्विक वैज्ञानिक एवं नीति निर्माता जल विज्ञान अनुसंधान एंव सतत जल प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए एकत्रित हुए रुड़की, 6 अक्टूबर, 2025 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने आज अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस)की बारहवीं वैज्ञानिक सभा का उद्घाटन किया। इस सभा में दुनिया भर के प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं नीति निर्माता सतत जल संसाधन प्रबंधन, जल विज्ञान संबंधी नवाचारों एवं जलवायु परिवर्तन के…
Author: Utkarsh Jyoti
सीएम धामी ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का समापन, विजेता टीम को दी बधाई खेलों से जुड़ें युवा, जीवन में अनुशासन और टीमवर्क लाएं – मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ने देश में बढ़ाई खेल संस्कृति – सीएम राज्य में 23 खेल अकादमियों की स्थापना होगी, 920 एथलीट हर साल पाएंगे प्रशिक्षण हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय, लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का केंद्र स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान से बनेगा उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं का केंद्र – सीएम धामी खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत खेल कोटा, ‘उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आर्मी बैंड का निरीक्षण कर आर्मी जवानों को…
आज दिनांक 04-10-2025 को 03 कंपनियों *सर्व माइकोफांईनेस इंडिया एसोसिशशन कम्पनी, दून समृद्धि निधि लि0 एवं दून इन्फ्राटेक कंपनी* द्वारा निवेशकों के साथ धोखाधडी करने संबंध में पीडित शिकायतकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भेंट करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। पीडितों द्वारा *सर्व माइकोफांईनेस इंडिया एसोसिशशन कम्पनी, दून समृद्धि निधि लि0 एवं दून इन्फ्राटेक कंपनी* द्वारा भोले भाले लोगों को अपनी *लोक लुभावन योजनाओं जैसे दैनिक जमा, आवृति जमा,फिक्सड डिपॉजिट, मंथली इनवेस्टमेंट प्लान, सुकन्या प्लान आदि* के द्वारा झांसे में लेकर उनकी स्कीमों का लालच देते…
राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य समापन का साक्षी बनेगा। रविवार शाम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड का तड़का लगेगा। समापन समारोह में देश के मशहूर रैप गायक बादशाह और लोकप्रिय अभिनेत्री एवं डांसर नोरा फतेही अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस शो को देखने के लिए टिकट की न्यूनतम कीमत ₹499 रखी गई है, जबकि वीआईपी श्रेणी के पास हजारों रुपये तक के हैं। पुलिस ने बनाई विशेष कार्ययोजना UPL के समापन कार्यक्रम को…
देहरादून : डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और व्यवसायियों के दैनिक जीवन में डाक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 06 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन देहरादून के डाकघरों में किया जा रहा है। यह सप्ताह डाक सेवाओं की परंपरा, प्रगति और आधुनिक तकनीकी नवाचारों का उत्सव है, जिसके माध्यम से विभाग नागरिकों तक वित्तीय, संचार और पारदर्शी सेवाओं को सुलभ बनाता है। सप्ताह का शुभारंभ 06 अक्टूबर को “प्रौद्योगिकी…
करवा चौथ : पति की दीर्घायु और सुहाग की रक्षा का पर्व बाजारों में सजने लगी पूजन सामग्री, चढ़ने लगा मेहंदी और सिंगार का रंग देहरादून। सुहागिनों के सबसे पवित्र व्रतों में शामिल करवा चौथ इस बार 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना से रखा जाने वाला यह व्रत हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखकर शाम को चंद्रोदय के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। देहरादून में इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5…
जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत: अब तक 11 बच्चों की जान गई छिंदवाड़ा-सीकर में दवा से जुड़ी त्रासदी, सरकारों ने कंपनी पर कसा शिकंजा मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप लेने के बाद बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 25 दिनों में दोनों राज्यों में कुल 11 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शुरुआती जांच में सिरप में जहरीला केमिकल डाइथिलीन ग्लाइकोल (DEG) मिलने की आशंका जताई गई है, जिसका इस्तेमाल ब्रेक ऑयल और एसी कूलेंट में होता है। भारत में यह केमिकल दवाओं में पूरी तरह प्रतिबंधित है।…
प्रदेश सरकार ने राज्य के 1983 राजस्व गांवों को नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया है। मा. उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व मंत्रिमंडलीय निर्णयों के अनुरूप राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उदे्श्य से राज्य सरकार द्वारा आज राज्य के 1983 राजस्व गांवो को अब नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से जनपदों के ग्रामीण एवं सीमांत इलाकों में अब सीधे नियमित पुलिस व्यवस्था लागू हो जायेगी, जिससे अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और न्याय की उपलब्धता सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चमोली के प्रसिद्ध सवाड़ गांव में क्षेत्रीय जनता की मांग पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये उनके द्वारा निरन्तर अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सीमांत…
