Author: Utkarsh Jyoti

देहरादून *कोतवाली नगर* आज दिनांक 02-02-2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, जो दूल्हा बाजार की एक दुकान में कार्य करती थी तथा आज प्रात: काम के लिये दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद…

Read More

अंकिता हत्याकांड में सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच की शाखा दो ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को टीम जांच के लिए उत्तराखंड पहुंच गई। दरअसल, ये पूरा मामला पूर्व विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के बाद ही शुरू हुआ। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर खुलासा किया था। इस वीडियो में महिला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी गट्टू का जिक्र किया। साथ ही एक ऑडियो का भी जिक्र किया जिसमें कहा कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य…

Read More

देहरादून: आखिर देहरादून में क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड सीईओ अंकिता सिंह की कार में ऐसा क्या है कि जिला प्रशासन बार बार अति आवश्यक कार्य का हवाला देकर उसका अधिग्रहण करने पहुंच जाता है। इस बार भी प्रशासन के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लग पाया। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और एआरटीओ समेत पुलिस कर्मी उनके कमरे के बाहर सोमवार को डटे रहे। लेकिन, इस बार सीईओ अंकिता सिंह ने जो किया, उसका अंदाजा भी डीएम सविन बंसल को नहीं रहा होगा। अंकिता ने उल्टे पूछ लिया कि आपात स्थिति बताएं, कैंट बोर्ड प्रशासन को किराए पर वाहन लेकर मुहैया करा देगा।…

Read More

सीएम धामी के सख्त निर्देश कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए- मुख्यमंत्री दिल्ली एक्सप्रेस वे के बाद पर्यटन उछाल को लेकर सरकार अलर्ट लैंड फ्रॉड पर बनेगा सख्त कानून, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत नशा मुक्ति को जन आंदोलन बनाएगी सरकार मुख्यमंत्री घोषणाओं का 100% क्रियान्वयन अनिवार्य कैंची धाम बाईपास जून तक होगा पूरा पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ेगी, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा 1905 पर जीरो पेंडेंसी का लक्ष्य योजनाएं कागजों में नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए- मुख्यमंत्री अभियोजन व्यवस्था पर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण मामलों को जनपद एवं पुलिस हेडक्वार्टर स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग कर शीघ्र मामलों के निस्तारण की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में अभियोजन और फॉरेंसिक जांचों के लिए अपने सिस्टम को और मजबूत किए जाने पर बल दिया, ताकि इसकी प्रगति और मॉनिटरिंग अच्छे प्रकार से हो सके। उन्होंने कहा कि ई-समन व्यवस्था को बनाए जाने की…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में विकासकार्यों की जनपद्वार समीक्षा की। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय 2047 विजन डॉक्यूमेंट की तर्ज पर सभी ज़िलाधिकारियों को जिला एवं पंचायत स्तर पर भी विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर, खण्ड स्तर और जनपदों के विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में शीघ्र कार्य किया जाए। इसके लिए आवश्यक वर्कशॉप भी शीघ्र आयोजित कराई जाएं।मुख्य सचिव ने कहा कि जिला योजना के लिए जिला योजना समितियों को बैठकें मार्च माह तक अनिवार्य रूप से करवा ली…

Read More

*जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद* *नगर निगम एवं जल संस्थान द्वारा क्षेत्र की 02 नालियों की गई टेपिंग* *डीएम के ऋषिकेश दौरे का असर; 14 भवन स्वामियों पर कार्रवाई ग्रे वॉटर बंद; 2 नालिया टैपिंग* देहरादून दिनांक 01 फरवरी 2026 (सूवि)* जिला प्रशासन देहरादून द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सीवर संयोजन के सीधे गंगा जी में जा रहे 14 घरों का ग्रे वॉटर बंद कर दिया है तथा 2 नालियों की टैपिंग कर दी गई है । विगत दिवस जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा चंदेश्वर नाला ऋषिकेश का…

Read More

माघ पूर्णिमा है। माघ पूर्णिमा पर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में धर्मनगरी हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। यहां हर की पैड़ी पर आज सुबह से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए श्रद्धालु दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचकर हर की पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक कई लाख श्रद्धालु गंगा…

Read More

नैनीताल कोतवाली बनभूलपुरा का सीओ सिटी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे जनपद में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के चलते कोतवाली, थाने एवं चौकियों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए मातहत अधिकारियों को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने कोतवाली बनभूलपुरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस के जवानों को दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द, थाना भवन, कार्यालय व बैरिकों तथा हवालात का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों हेतु गुणवत्तापूर्ण…

Read More

देहरादून:  शहर के मच्छी बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का नाम गुन्नू बताया गया है। जानकारी के अनुसार, गुन्नू घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक से आए एक युवक ने उससे बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकालकर युवती के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुन्नू की मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया,…

Read More