उत्तरकाशी:
उत्तरकाशी के दिनेश सिंह राणा कुवैत में काम करते हैं. उनका शुभ विवाह 20 अप्रैल को तय हुआ. इस बीच अमेरिका ने ईरान पर आक्रमण कर दिया और हवाई सेवाएं बाधित हो गईं. कुवैत में फंसे दिनेश परेशान हो गए. ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी उनके लिए देवदूत बनकर आए.
कुवैत में फंसे उत्तराखंड के युवक के लिए देवदूत बने रोशन रतूड़ी: एक तरफ 20 अप्रैल को शादी, दूसरी तरफ उत्तरकाशी के दिनेश सिंह के सामने दो-दो ऐसा बाधाएं जिन्हें पार पाना आसान नहीं था. पहला तो अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में आपातकाल. हवाई सेवाओं समेत ट्रांसपोर्ट के अन्य साधन बंद. दूसरा दिनेश कुवैत की जिस कंपनी में दिनेश काम करते थे, उसका मालिक उन्हें छुट्टी देने को तैयार नहीं था.
शादी पर दिनेश को घर भिजवाने का किया इंतजाम: इधर तारीख सरपट दौड़ रही थीं. देखते ही देखते 18 अप्रैल आ गई. ऐसे में शादी से दो दिन पहले जैसे चमत्कार हुआ. विदेश में फंसे उत्तराखंड समेत देश भर के लोगों की मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी इस बार भी मानो देवदूत बनकर आए. उन्होंने दिनेश सिंह को आश्वस्त किया कि चाहे जो हो जाए, उनके विवाह से पहले उत्तरकाशी भिजवा कर रहेंगे.
रोशन रतूड़ी ने अपना वादा निभाया और विवाह के दिन दिनेश सिंह अपने घर पर हैं. रोशन रतूड़ी ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी लिखा है. पोस्ट का मजमून इस प्रकार है…

