*सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…* *भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल* देहरादून/चम्पावत। उत्तराखण्ड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है।…
Author: Utkarsh Jyoti
हल्द्वानी। बाबा नीम करौली महाराज का कैंची धाम देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। छुट्टियों और सप्ताहांत में यहां उमड़ने वाली भारी भीड़ अब हल्द्वानी और काठगोदाम की यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण कई बार हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर लंबा जाम लग जाता है। इसका असर स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुमाऊं के पर्वतीय जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में शाम के समय स्थिति अधिक…
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ नई ऊंचाई दी जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के संकल्प के तहत…
हरिद्वार। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु का रेलवे स्टेशन के पास स्थित निजी होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी 48 वर्षीय राजेश के…
देहरादून। उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षकों के शैक्षणिक, टीईटी और स्थायी निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसी जांच के दौरान बागेश्वर जिले में 10 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, अलग-अलग जिलों से मिली शिकायतों के आधार पर शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। जांच के दायरे में खासतौर पर जिला कैडर में कार्यरत…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर संचालित अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश सामने आया है। शनिवार को प्रशासन और पुलिस की निगरानी में दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन से अपनी मांगों पर बातचीत करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अस्थायी दुकानें लगाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। यात्रा सीजन में दुकानों से होने वाली आय उनके परिवारों के भरण-पोषण का प्रमुख…
देहरादून। सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ जवानों ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम की तत्परता और साहस से घायलों को समय रहते सुरक्षित बाहर…
*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में…
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ खेल के मैदान से युवाओं को मिला स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का संदेशः मुख्यमंत्री खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यमः मुख्यमंत्री पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में देशभर की 30 से अधिक टीमों ने लिया नमो क्रिकेट लीग में हिस्सा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा मुख्यमंत्री ने कहा—उत्तराखण्ड के अनुभवों को देशभर तक पहुंचाने में डिजिटल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की। युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की…
