रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में कथित रूप से संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मौके से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।…
Author: Utkarsh Jyoti
*मुख्यमंत्री ने ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा— “शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा”* *सेवा पखवाड़ा के तहत लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टाल: लाभार्थियों ने उठाया लाभ* जनपद चम्पावत के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को राजधानी देहरादून स्थित सीमा द्वार के पास केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एकत्र हुए। भारी बारिश के बावजूद उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे महिलाओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन करते हुए जांच में पारदर्शिता और शीघ्र न्याय की मांग उठाई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सीबीआई कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद आंदोलनकारी दूसरे प्रवेश…
देहरादून/नैनीताल। नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तल्लीताल गांधी चौक से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक संपूर्ण मॉल रोड क्षेत्र को ‘नो हॉर्न ज़ोन’ घोषित करते हुए इस मार्ग पर वाहनों द्वारा हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। जिलाधिकारी ने यह आदेश उत्तराखण्ड मोटरयान नियमावली-2011 के नियम-187 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किया है। प्रशासन का उद्देश्य…
*टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *देवभूमि उत्तराखंड से शिवधाम की पावन यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धा, संस्कृति और आतिथ्य का अद्भुत संगम* उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया तथा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड…
*उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज* – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी – बीजेपी के 98%, कांग्रेस के 95% BLA नियुक्त देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। 8 जून से 7 जुलाई…
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित पाँच वर्षों की यात्रा के लिए की गई मंगल कामना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा…
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक प्रस्तावित स्टेशनों का सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निरीक्षण, तकनीकी और पर्यावरणीय पहलुओं की हुई समीक्षा पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या और बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है-मुख्यमंत्री आने वाले समय में वही युवा आगे बढ़ेगा, जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालने का साहस रखेगा-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक एवं आधुनिक ऑडिटोरियम का…
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना सेवा पखवाड़ा 3.5 हजार से अधिक लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को उनके कार्याकाल के सफलतम 5 साल होने पर बधाई दी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न…
