Author: Utkarsh Jyoti

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हरिद्वार पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गुरुवार को पुलिस ने 22 महिलाओं और 29 पुरुषों सहित कुल 51 लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया। इससे पहले इसी मामले में नौ लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। नाली विवाद से बढ़ा था तनाव पुलिस के अनुसार बोडाहेड़ी गांव में कुछ दिन पहले नाली और पानी निकासी को…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने घोड़ा-खच्चर संचालन व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी घोड़ा-खच्चर संचालकों, स्वामियों एवं हॉकरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तीर्थ यात्रियों के साथ शालीन, विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पंजीकरण के किसी भी व्यक्ति को यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों का संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घोड़ा-खच्चरों की सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में यात्रा से…

Read More

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार रात करीब 8 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही के कई मामले सामने आए, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की संयुक्त समिति गठित कर पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आईसीयू में बंद मिला एसी, मरीज उमस से परेशान निरीक्षण की शुरुआत आईसीयू वार्ड से हुई, जहां जीवन…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी आयुष्मान भारत योजना से प्रदेश में 12 लाख से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए टेलीमेडिसिन और हेली एंबुलेंस सेवाएं बनीं सहारा चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, देहरादून शाखा…

Read More

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को प्रदान किए गए मान्यता प्रमाण पत्र ‘‘वन नेशन-वन एजुकेशन’’ की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ धामी सरकार का बड़ा फैसला: सभी अल्पसंख्यक समुदायों को समान शैक्षणिक अवसर देने की नई व्यवस्था लागू किताब-कॉपी और कौशल से सशक्त होगा अल्पसंख्यक समाज, शिक्षा को बनाया विकास का आधार: मुख्यमंत्री आस्था और आधुनिकता के संतुलन के साथ उत्तराखण्ड में शिक्षा व्यवस्था का नया युग शुरू राजनीति नहीं, बच्चों के भविष्य पर फोकस: अल्पसंख्यक शिक्षा…

Read More

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित राज्य में बनाया जायेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कॉडर-स्वास्थ्य मंत्री नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन सेंटर्स के माध्यम से राज्य के चिकित्सकों को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की समीक्षा, एजेंसियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने का दिया आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की दिशा में आवास विभाग ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। इसी क्रम में सचिव आवास/आयुक्त आवास विकास परिषद डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री…

Read More

*SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दानों मंडलायुक्तों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा – दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मतदाता को न हो परेशानी, निस्तारण के लिए न्याय पंचायत और वार्ड स्तर पर लगाए जाएं कैंम्प – सीईओ – 14 जुलाई से SIR के अलगे चरण के लिए DEO/ERO बनाएंगे विस्तृत कार्ययोजना – सीईओ – “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ एवं गढ़वाल के मंडल आयुक्तों (रोल ऑब्जर्वर) के…

Read More

देहरादून, केंद्र सरकार की नई ग्रामीण रोजगार योजना ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी योजना (वीबी-जी राम-जी)’ बुधवार, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी योजना प्रभावी हो गई है। नई व्यवस्था के तहत अब देश में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में ग्रामीण श्रमिकों को प्रतिदिन ₹300 से कम मजदूरी नहीं मिलेगी। उत्तराखंड में भी दैनिक मजदूरी में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उत्तराखंड में बढ़ी मजदूरी पूर्व में मनरेगा के तहत उत्तराखंड में ग्रामीण श्रमिकों को ₹252 प्रतिदिन मजदूरी मिलती थी।…

Read More

देहरादून, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान वितरण में कथित अनियमितता और रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। परिषद ने उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। सोशल मीडिया शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी निलंबन आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और शिकायतों में होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने के एवज…

Read More