देहरादून इण्डिया गठबंधन ने बुधवार को गांधी पार्क मे धरना दिया। धरने की समाप्ति पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार को 30 अप्रैल तक का समय दिया और कहा कि यदि सरकार समाधान निलने मे असफल होती है तो 01 मई मजदूर दिवस पर सीधी कार्यवाही करने का आन्दोलन तेज किया जायेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार मंत्रीमण्ड़ल द्वारा 26 दिसम्बर 2016 को लिये गये निर्णय जिसे 26 दिसम्बर अधिसूचित किया गया, उसमें समाहित सभी 10 बिन्दुओं के लाभार्थियों को तत्कालिक मंत्रीमण्ड़ल की भावनानुरुप भूमिधरी अधिकार दिए जाने का निर्णय लिया गया था। इस सम्बन्ध मे कई बार…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून: देहरादून के प्रेम नगर स्थित कैंट बोर्ड स्कूल में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब स्कूल की प्रधानाचार्य अजमत परवीन पर विद्यार्थियों से मजदूरों जैसा काम कराने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में कुछ बच्चे सफाई और अन्य श्रम कार्य करते दिखाई दिए। इस पर आपत्ति जताते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रेमनगर के अध्यक्ष राजीव भाटिया काका ने इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रधानाचार्य से जवाब मांगा। मौके पर हुई तीखी नोकझोंक के दौरान प्रधानाचार्य…
राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचक निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों की समीक्षा देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचक निधि (SDRF) एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) मद के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बजट उपयोग में डुप्लीकेसी न हो—मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विभागों को तत्काल सुरक्षात्मक कार्यों हेतु सीधे उपलब्ध कराए गए बजट तथा जनपदों में जिलाधिकारियों के माध्यम…
गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण यूपीडा (Uttar Pradesh expressways industrial development authority) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन के समक्ष गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में एक्सप्रेसवे के दो तुलनात्मक एलाइनमेंट विकल्प साझा किए गए—पहला विकल्प मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों से होकर गुजरने वाला तथा दूसरा विकल्प हापुड़–मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों को कवर करने वाला। दोनों एलाइनमेंट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रारंभिक औपचारिकताओं व अंतरराज्यीय समन्वय पर निर्देश मुख्य सचिव ने यूपीडा को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली अग्रिम औपचारिकताओं—भूमि उपलब्धता, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, EIA…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और पारंपरिक अंदाज में उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होल्यारों ने कुमाऊँ अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रदर्शन करते हुए खड़ी एवं बैठकी होली के पारंपरिक लोकगीतों का सुमधुर गायन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी होल्यारों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की होली केवल रंगों…
उत्तराखंड राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (SASCI) के भाग-IX “वित्तीय प्रबंधन में दक्षता के लिए राज्यों को प्रोत्साहन” के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और राजकोषीय अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने कर संग्रह बढ़ाने, व्यय नियंत्रण, डिजिटल भुगतान प्रणाली को सशक्त करने तथा बजटीय प्रबंधन में सुधार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति…
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में सघन सत्यापन अभियान छेड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू नौकरों और फड़-ठेली संचालकों का सत्यापन कराया जा रहा है हरिद्वार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें घर-घर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और कोर्ट चालान भी किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान कई लोगों के मौके…
हरिद्वार: हरिद्वार में नजीबाबाद हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। चेन्नई से माल लेकर बीएचईएल हरिद्वार आ रहा कंटेनर जैसे ही चंडी देवी रोपवे के पास पहुंचा, तभी उसके ड्राइवर चैंबर में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए कंटेनर को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम…
देहरादून/रुद्रपुर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनेशपुर थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में विजिलेंस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदरपुर थाने में ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले में राहत दिलाने और केस को रफा-दफा कराने के नाम…
रुद्रपुर: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे रुद्रपुर शहर को झकझोर दिया है। जिस देवर पर सुरक्षा और भरोसे की जिम्मेदारी थी, वही कथित रूप से साजिश का सूत्रधार निकला। सरस मेले से लौट रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें महिला का देवर ही मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़िता के अनुसार रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में…
