राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों में सुचारू एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु यूपीसीएल संकल्पित मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के विंटर टूरिज्म सेक्टर को सतत गति मिल रही है। शीतकालीन अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार तथा यूपीसीएल द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा समस्त क्षेत्रीय इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि शीतकालीन अवधि के दौरान मसूरी, औली, लैंसडाउन, जोशीमठ, धनौल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चकराता,…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश-जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्रों तक पहुँचे, लापरवाही बर्दाश्त नहीं! बागेश्वर में पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने हेतु हेली सेवाओं और सड़क चौड़ीकरण पर तेजी से काम-सीएम धामी। लाल चावल, अदरक, हल्दी और शहद उत्पादन को मिलेगा बड़ा बाज़ार-कृषि व उद्यान विभाग को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश। अब हर माह 05 तारीख को समय पर मिलेगी पेंशन-मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पहले…
धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त एफडीए डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में राज्य में तेज हुई मुहिम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में FDA आम जनता को स्वास्थ्य वर्धक व सुरक्षित भोजन मुहैया कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है। फूड डिलीवरी एप्स और रेडी-टू-ईट संस्कृति के इस दौर में घर में बना ताज़ा भोजन एक विकल्प से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। अदम्य साहस, पराक्रम एवं देश की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति देने वाले तथा विषम परिस्थितियों में आम नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर सैनिकों पर भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव और समुद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे।…
दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप में नियुक्त कार्मिकों का विनियमितीकरण (संशोधन) नियमावली-2025 जारी राज्य सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के क्रम में विनियमितीकरण नियमावली-2013 में संशोधन करते हुए दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप में नियुक्त कार्मिकों का विनियमितीकरण (संशोधन) नियमावली-2025 जारी कर दी गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना निर्गत की गई। संशोधित नियमावली के अनुसार अन्य शर्तें पूर्ण करने पर दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त वे कार्मिक विनियमितीकरण हेतु पात्र होंगे…
हरिद्वार के जिला अस्पताल की बदहाली की ताजा तस्वीर सामने आई है। जिसमें मोर्चरी में रखे एक शव को चूहे खा गए। शुक्रवार को 36 साल के लखन कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। सुबह शव लेने पहुंचे परिजनो शव को देखकर हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि शव की आंख-नाक और सिर का एक हिस्सा चूहे कुतर चुके थे। परिजनों का दावा है कि जिस डीप फ्रीजर में बॉडी को रखा गया उस फ्रीजर में एक बड़ा छेद था जिससे चूहे अंदर घुस गए। शव साथ…
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय पत्रकार कल्याण कोष से पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को रू. 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति चार वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की संस्तुति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई। उन्हीं के मार्ग का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर, सामाजिक समरसता और न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब तक नई रेल सेवा शुरू-उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से अब देश के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक नांदेड़ साहिब की यात्रा उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए…
