नन्हें खिलाड़ियों ने बढ़ाया हरिद्वार का मान
हरिद्वार:
हरिद्वार के डीपीएस स्कूल के छात्र निवान धींगरा ने स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
महज सात साल की उम्र में निवान ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। वहीं प्रतियोगिता में प्रियांशी और विवान प्रसाद ने भी कांस्य पदक हासिल किया।बच्चों की इस सफलता से परिवार, स्कूल और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।कराटे कोच रवि शंकर राय ने बताया कि अब ये खिलाड़ी 31 मई को नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
वहीं निवान का सपना बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनने का है।

