प्रेम नगर (देहरादून)। कैंट बोर्ड क्षेत्र के कैंट जूनियर हाई स्कूल में बच्चों से रंगाई/श्रम कार्य कराने के आरोपों के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में स्कूल परिसर में बच्चों से रंगाई कार्य कराए जाने के आरोप लगे…
Author: Utkarsh Jyoti
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में स्थापित एचपीवी टीकाकरण कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा एचपीवी टीकाकरण हेतु आई 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं से भी वार्ता की एवं उन्हें इस टीके के लाभ के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य कार्यक्रम होने…
*मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।* *हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना का किया गया भूमि पूजन ।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की…
होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री खटीमा होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां “खटीमा मेरा घर, खटीमावासी मेरा परिवार” – मुख्यमंत्री का आत्मीय संबोधन सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान, खटीमा में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली तथा थारू होली गायन में भाग लेकर जनसमुदाय के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा…
मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बहल पेपर मिल द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इसमें से एक वाहन चिकित्सा विभाग को सौंपा गया है, जिससे आपातकालीन…
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मां पूर्णागिरि मेले 2026 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ पूर्णागिरि मेले को पूरे वर्ष भर चलाने का किया जायेगा प्रयास – मुख्यमंत्री संस्कृति, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण चम्पावत को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त करना है हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर में ऐतिहासिक मॉ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग का निर्माण, कालीगूठ- पूर्णागिरि विभिन्न मेला स्थलों का सौंदर्यकरण, तामली से रूपालीगढ़ होते हुए सीम तक मोटर सड़क मार्ग का निर्माण, मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार…
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी ₹74.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात माँ पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन अवसर पर 5 योजनाओं का लोकार्पण और 4 महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का भव्य शुभारंभ के अवसर पर जनपद चम्पावत के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कुल 7454.74 लाख (74.54 करोड़ रुपये) की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया। ₹64.95 करोड़ की लागत से 5 योजनाओं का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, जनजातीय कल्याण और पर्यटन को मजबूती देने वाली…
256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल…
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर आग बरसाने के बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने होली के इस मौसम में अब पानी की फुहार भी छोड़ दी है। प्रणव सिंह अब कह रहे हैं कि गोदियाल चरित्रहीन नहीं हैं। उन्होंने कोई बार डांसर नहीं नचवाई, पैसे उड़ाने का कोई मामला नहीं है। साथ ही होली में ठठोली की तरह यह भी कह दिया कि पत्रकार गणेश गोदियाल को बदनाम कर रहे हैं। खबर में चैंपियन के आरोप और पल्टी मारने के दोनों वीडियो दिए गए हैं। यह सब उस वीडियो बयान के चार दिन बाद चैंपियन…
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव ने डोर-टू-डोर सफाई, सोर्स सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन को प्रभावी बनाने और कूड़ा प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जहां-जहां कूड़ा प्रोसेसिंग हेतु आवश्यकता है, वहां शीघ्र भूमि का चयन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन ट्रैकिंग एवं जवाबदेही प्रणाली…
