Author: Utkarsh Jyoti

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होनें भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और…

Read More

चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चम्पावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…

Read More

’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’ ’पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री’ ’नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को…

Read More

चाबहार और उत्तर-दक्षिण गलियारे की चुनौतियों के बीच भारत की रणनीतिक पहल; व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले वर्ष भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। वर्ष 2022 के बाद प्रस्तावित यह सम्मेलन ऐसे समय में होने जा रहा है, जब भारत मध्य एशियाई देशों के साथ अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को नई गति देने की कोशिश कर रहा है। साथ ही भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी प्रगति हुई है। कनेक्टिविटी बनी सबसे बड़ी चुनौती मध्य एशिया भारत के लिए ऊर्जा,…

Read More

उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उडरी गांव में भारी भूस्खलन होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पहाड़ी से अचानक बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर खिसककर गांव की ओर आ गए। मलबा कई घरों में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। खतरा बढ़ता देख ग्रामीण घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। घटना में पांच घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अचानक घरों तक पहुंचा मलबा ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने…

Read More

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर नैनीताल SOG की कार्रवाई; मोबाइल से सेना की वर्दी वाली तस्वीरें, वीडियो और फर्जी प्रतीत होने वाला पहचान पत्र बरामद हल्द्वानी,  सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताने वाले एक युवक का नैनीताल पुलिस की SOG ने पर्दाफाश किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में सेना के अधिकारी की वर्दी वाली तस्वीरें और वीडियो के साथ एक फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card भी बरामद हुआ। Instagram पर…

Read More

स्थानीय अस्पतालों में स्टाफ और संसाधन होने के बावजूद रेफर हो रहीं गर्भवतियां, लंबी दूरी तय करने को मजबूर मरीज पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में प्रसव के लिए स्टाफ नर्स और जरूरी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष में जिले में 55 गर्भवती महिलाओं का प्रसव एंबुलेंस या रास्ते में हुआ, जबकि 425 महिलाओं को सरकारी अस्पतालों से हायर सेंटर भेजा गया।…

Read More

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान  टमटा ने मुख्यमंत्री को फ्लाइंग कार के निर्माण से संबंधित अपने तकनीकी नवाचार, अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टमटा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर-बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट संदेश-शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, मानकों का पालन अनिवार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को निर्धारित नियमों, मानकों और आवश्यक मान्यता के अनुरूप संचालित कराने को लेकर सरकार की सख्ती लगातार जारी है। मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में किसी भी शिक्षण संस्थान को निर्धारित नियमों एवं मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसी क्रम में उधमसिंह नगर के…

Read More

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र “आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल” सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईआरडीटी सभागार, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मान्यता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में  प्रदेश के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों (मदरसों) को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की थीम “नई पहचान, नया सम्मान। आधुनिक शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य” रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा 26 शिक्षण संस्थानों…

Read More