Author: Utkarsh Jyoti

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी की धरती…

Read More

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स दिल्ली में इलाज में कथित देरी और लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आया है। राजस्थान के कोटा की 15 वर्षीय तन्वी ने मंगलवार तड़के एम्स परिसर में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित तन्वी करीब 13 वर्षों से सर्जरी की उम्मीद में एम्स के चक्कर काट रही थी, लेकिन ऑपरेशन समय पर नहीं हो सका। दो साल की उम्र में शुरू हुआ था इलाज तन्वी को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (VSD) और पल्मोनरी एट्रेसिया की समस्या थी। महज दो वर्ष की उम्र में उसके माता-पिता उसे…

Read More

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी धराली आपदा के दौरान हुई मुलाकात को किया याद धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी सीएम धामी को राखी रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है। धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय वह उत्तराखंड आई थीं। इसी दौरान धराली में आई…

Read More

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में मंगलवार को दो कर्मचारियों के बीच विवाद के दौरान कथित तौर पर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। आपसी विवाद के बाद हुई फायरिंग जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में किसी बात को लेकर दो कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली कार्यालय में…

Read More

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीते 24 घंटे में कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके चलते शिप्रा, गौला, कोसी, दाबका और कालसा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। स्नो व्यू में 217 मिलीमीटर बारिश जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की सुबह साढ़े नौ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, नैनीताल स्नो व्यू में सर्वाधिक 217 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।…

Read More

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की झील में बुधवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ को झील में शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सर्च अभियान चलाकर शव बरामद मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने झील में सर्च अभियान शुरू किया। कड़ी…

Read More

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई तेज, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर हुई कार्रवाई उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम बाजपुर ऋचा सिंह और कोतवाली निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासन…

Read More

सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने वीर नारियों, वीर माता एवं वीरता पदक विजेता को किया सम्मानित “सैनिक परिवार से आता हूं, सैनिकों और उनके परिवारों से मेरा गहरा भावनात्मक जुड़ाव” : मुख्यमंत्री भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को…

Read More

मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा खेल महाकुम्भ विजेता खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी लगभग 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया।…

Read More

नई दिल्ली। भारत और बेल्जियम के बीच संबंध अब पारंपरिक व्यापार और हीरा कारोबार से आगे बढ़कर रक्षा, सुरक्षा, तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में विस्तार की ओर बढ़ रहे हैं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की 2 से 4 सितंबर तक प्रस्तावित भारत यात्रा को इसी बदलते रिश्ते के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री डी वेवर 3 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश, रक्षा-सुरक्षा, तकनीक, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।…

Read More