*रेड अलर्ट, 24X7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्यमंत्री* *कल राज्य के पांच जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 सितम्बर को 04 जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी* *सचिव आपदा प्रबंधन ने जनपदों के साथ की बैठक, आपदा प्रबंधन मंत्री ने भी दिए सतर्क रहने के निर्देश* देहरादून। मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी रेड अलर्ट की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जनपदों एवं विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने…
Author: Utkarsh Jyoti
चमोली: बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा परिसर में 19 और 20 सितंबर को आयोजित ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’ के स्वरूप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम में डीजे, गीत-संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर आपत्ति जताते हुए बदरीनाथ धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा का ध्यान रखने की मांग की है। स्थानीय लोगों और तीर्थपुरोहितों ने जताई आपत्ति महोत्सव के दौरान गायक प्रियंका मेहर समेत कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदरीनाथ धाम प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण यहां धार्मिक वातावरण और आध्यात्मिक गरिमा…
*पीएमजीएसवाई ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार* *उत्तराखण्ड में 21915 किमी की 2826 सड़कों का बिछा जाल* *चतुर्थ चरण के पहले चक्र में 309 गांव जुड़ेंगे सड़क सुविधा से* *मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी* देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी इलाकों की जिंदगी को नई रफ्तार दी है। बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से घिरे गांवों में सड़क पहुंचने से स्थानीय लोगों की राह आसान हुई है। योजना अपने चौथे चरण में प्रवेश कर चुकी है। तीन चरणों में ₹11595 करोड़ की लागत से 21915…
हरिद्वार: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी के नाम पर युवक से कथित ठगी और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक की 21 वर्षीय युवती से शादी कराई गई। शादी के अगले ही दिन युवती ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को पिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद घर से करीब 70 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लेकर वह फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 सितंबर को दर्ज कराई शिकायत पुलिस के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव…
देहरादून: जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर 19 उपनिरीक्षकों और तीन अपर उपनिरीक्षकों समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। कई थानों और चौकियों में बदलाव जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल…
पारिवारिक विवाद की सुनवाई के लिए पहुंची थी कोर्ट, दून अस्पताल में चल रहा उपचार देहरादून। बुधवार को फैमिली कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मीनाक्षी नाम की एक महिला ने कथित तौर पर कोर्ट की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला के नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद महिला को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की…
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री हल्दीघेरा गौशाला के विस्तार की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर…
नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन नयना देवी मंदिर से मां की डोली नगर भ्रमण के लिए निकली। हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन और विदाई के लिए उमड़े। ढोल-नगाड़ों की थाप, छोलिया नृत्य और मां के जयकारों से सरोवर नगरी भक्तिमय हो उठी। नयना देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा माल रोड होते हुए तल्लीताल पहुंची और इसके बाद वापस मल्लीताल की ओर रवाना हुई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा की डोली के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा में…
अल्मोड़ा। नंदा देवी महोत्सव के तहत एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे मेले में बुधवार देर शाम झूले की एक ट्रॉली टूटकर जमीन पर गिर गई। हादसे में झूले में सवार एक युवक और महिला घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर चोटों के चलते हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले के अंतिम दिन होने के कारण एडम्स मैदान में देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। झूलों पर भी काफी भीड़ थी।…
*आगामी विधानसभा चुनावों के सम्बंध में सीईओ ने ली जिलाधिकारियों की बैठक* – आयोग की गाईडलाइन के अनुसार तैयार में जुटें अफसर- मुख्य निर्वाचन अधिकारी – मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल, बिजली एवं आवश्यक सुविधा करें सुनिश्चित देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन / इलेक्शन प्लानर के अनुसार चरणवद्ध तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने…
