देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसंख्या गणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भारत सरकार की ओर से जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, हिमाच्छादित क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण का दौर चलेगा। जनगणना के लिए जनता को 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का कार्य पहले से चल रहा है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा। चुनाव से पहले…
Author: Utkarsh Jyoti
श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक में मलेथा के पास स्थित सिरोला गांव में बकरी का मांस खाने के बाद 20 से अधिक लोगों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कई मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक बकरी की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसके मांस को पकाकर खाया। कुछ समय बाद लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और…
हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर बैंक खातों का इस्तेमाल कर रकम को इधर-उधर करने और डिजिटल माध्यम से लेनदेन करने में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मण विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान इंदौर निवासी राहुल यादव समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर बैंक…
टिहरी गढ़वाल। भिलंगना विकासखंड के भिगुन गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और पहाड़ी से मलबा व भारी बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पूरी तरह बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। भूस्खलन के चलते गांव के कई मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुरक्षात्मक कार्रवाई नहीं…
*महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश* देहरादून, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. सुनीता टम्टा की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य महानिदेशालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानिदेशालय के विभिन्न अनुभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य-निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में प्राप्त किसी भी पत्रावली अथवा प्रकरण को अनावश्यक रूप…
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री ‘देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है’, पूर्वोत्तर के युवाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित “NeST Fest-2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का देवभूमि उत्तराखण्ड की ओर से स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए My Home India की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर…
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद मान्यता एवं निर्धारित शैक्षणिक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदेश में निर्धारित मान्यता एवं शैक्षणिक मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले मदरसों के विरुद्ध राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि देहरादून में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई।…
शाम 7 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचकर करेंगे संबोधन; 2015 से अब तक 12 बार कर चुके हैं दिल्ली मेट्रो की सवारी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री समारोह को संबोधित करेंगे। वर्ष 1926 में स्थापित SRCC इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों…
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई; अनिल शर्मा को 97.70 ग्राम चरस के कथित झूठे मामले में फंसाने का आरोप देहरादून। उधमसिंह नगर के केलाखेड़ा थाने में वर्ष 2020 में दर्ज कथित चरस बरामदगी मामले में अब तत्कालीन पुलिसकर्मी सीबीआई जांच के घेरे में आ गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने छह तत्कालीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि अनिल शर्मा को कथित तौर पर झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाने के लिए उसके पास 97.70 ग्राम चरस की बरामदगी दिखाई गई थी। सीबीआई ने 3 सितंबर 2026 को मुकदमा…
देहरादून। उत्तराखंड में करीब नौ साल से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार की मंशा लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर स्पष्ट नहीं है। राजेंद्र शाह ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनने के 100 दिन के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति का वादा किया था, लेकिन करीब नौ साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने मंत्रियों और करीबी अधिकारियों से…
