टिहरी/रामनगर। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाओं के कारण कई सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। टिहरी गढ़वाल में चंबा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मटियाली नगुण के पास भूस्खलन से यातायात ठप हो गया, जबकि अन्य मार्गों पर भी मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई है। NH-34 पर लैंडस्लाइड से यातायात बंद टिहरी जिले में चिन्यालीसौड़ से पहले मटियाली नगुण क्षेत्र में भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-34 बंद हो गया। मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने के बाद संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी की मदद से सड़क खोलने…
Author: Utkarsh Jyoti
अंधेरे और तेज बहाव के बीच SDRF ने रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन, एक युवती को सुरक्षित रेस्क्यू किया देहरादून, 1 सितंबर। प्रेमनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज बरसाती बहाव ने एक क्रेटा कार को अपनी चपेट में ले लिया। लोअर कंडोली-पांधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुए हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थे। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे, तेज बहाव व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। बहाव में कार के बहने की सूचना पुलिस के अनुसार, क्रेटा वाहन संख्या RJ 13…
वडयूड़ा गांव में तड़के हादसा, मलबे में दबे मां-बेटी और बेटे के शव बरामद; सड़क बंद होने पर 3 किमी पैदल पहुंचे SDRF जवान अल्मोड़ा, 1 सितंबर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार तड़के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के वडयूड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक आवासीय मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान मकान के मलबे में एक ही परिवार के तीन सदस्य दब गए। सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तीनों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।…
’खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’ ’मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की’ ’विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क…
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि’ ’राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री’ ’राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार मुख्यमंत्री ने इलाज का पूरा खर्च वहन करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से लोहियाहेड निवासी रवि शर्मा के 08 वर्षीय पुत्र देव के उपचार की राह आसान हुई है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा इलाज में आने वाले खर्च को वहन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में स्थानीय व्यवसायी रवि शर्मा की दुकान…
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद पारदर्शिता और निष्ठा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सुमंगलम होटल, बनबसा में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओ से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वरोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली स्थानीय युवा प्रतिभाओं को राजकीय सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया। संवाद के दौरान…
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को दृष्टिगत ध्यान देने की जरूरत है। ।आप आज वर्तमान को ना देखें भविष्य की चिंता करें ।जिस प्रकार नदियों और पहाड़ों को खनन के द्वारा खोखला किया जा रहा है । हमें भूजल संरक्षण के लिए रूपरेखा बनाने के लिए सरकार को बाध्य करना चाहिए और इसके विरुद्ध याचिकाएं लगनी चाहिए क्योंकि यह “जल जंगल जमीन “हमारी विरासत है ।इसका संरक्षण करना हमारा दायित्व बनता है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय की आज 100 मी पहाड़ी क्योंकि 328 फीट लगभग होती है जो उसका मानक तय किए गए हैं कि उसके ऊपर की ऊंचाई…
पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात* *धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 1055 लाख की लागत से बनेंगे छात्रावास *चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर के जनजातीय क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ देहरादून, 15 नवम्बर 2025 ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत कुल…
देहरादून: अफसरगिरी के इस कॉलम में इस बार हम ऐसे आईएएस अफसर की कार्यशैली की कहानी लेकर आए हैं, जो आए दिन चर्चा में रहते हैं। यह चर्चा किसी विवाद की कम और जनता की सेवा की अधिक रहती है। समाज के कमजोर वर्ग और असहाय लोगों की भलाई के लिए लीक से हटकर काम करने वाले आईएसएस सविन बंसल का काम करने का एक और अंदाज है। जिलाधिकारी देहरादून के पद पर तैनात सविन बंसल गलतियों पर अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाने की जगह उनमें सुधार लाने का प्रयास करते हैं। इसके लिए उन्होंने जो ढंग अपनाया है, वह…
