मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक मार्गदर्शन देना भी जरूरी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की।…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों…
DAC के फैसले में सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए आधुनिक उपकरण शामिल; रडार, हेलीकॉप्टर, सैन्य वाहन, जैमर और मरीन गैस टर्बाइन की खरीद को हरी झंडी नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि स्वीकृत प्रस्तावों में करीब 98 प्रतिशत खरीद भारतीय उद्योगों से किए जाने का प्रावधान है। सरकार के इस फैसले से देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के साथ-साथ निजी कंपनियों, MSME और स्टार्टअप्स को…
देहरादून। साइबर ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बनकर देहरादून की एक सेवानिवृत्त महिला प्रिंसिपल को कथित जांच और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 73.60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने महिला को करीब 24 दिन तक घर से बाहर न निकलने और किसी से भी मामले की जानकारी साझा नहीं करने के लिए दबाव में रखा। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 7 अगस्त को आया था पहला फोन जानकारी के अनुसार, महिला को सात अगस्त को पहली बार फोन आया। कॉल करने वालों…
गैरसैंण। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में करीब 20 नाली पैतृक भूमि को कथित तौर पर गलत तरीके से बेचे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन की बिक्री से पहले ही तहसील प्रशासन को शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई। पिछले कई महीनों से परिवार मामले के निस्तारण के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। पीड़ित सुरेंद्र सिंह निवासी सारकोट के अनुसार, उनके पिता ने जमीन की रजिस्ट्री से पहले ही 6 अप्रैल को तहसील गैरसैंण में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद…
मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास मंगलवार सुबह एक व्यापारी का शव गहरी खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप चट्टानों के बीच शव पड़ा था, जबकि सड़क किनारे मृतक की कार खड़ी मिली। कार के अंदर शराब की आधी बोतल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देहरादून के क्रॉस रोड निवासी करीब 60 वर्षीय अजय कुमार कोहली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह देहरादून में व्यापारी थे और मंगलवार सुबह करीब सात…
रुद्रप्रयाग। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप मंगलवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए…
*उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन* – मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी – अनमैप्ड एवं विसंगति वाले 24 लाख नोटिसों की 99 प्रतिशत से अधिक पर सुनवाई देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 3 अक्टूबर 2026 कर दी है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के…
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी हाइब्रिड मोड में कर रहे प्रतिभागिता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून में जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं टिकाऊ प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘Integrated Water Resources Modeling and Basin Management Using MIKE Hydro Basin’ का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 7 एवं 8 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन ICAR-IISWC, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी…
