मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधाः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Author: Utkarsh Jyoti
नई दिल्ली। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने चीन पर अत्यधिक व्यापारिक निर्भरता को लेकर यूरोप को मिली सीख का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने यूरोपीय देशों को इस खतरे के प्रति पहले ही आगाह किया था, लेकिन तब उसकी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए डी वेवर ने एक व्यापारिक कार्यक्रम में चीन का नाम लिए बिना उसे ‘‘ऐसा पड़ोसी जिसे आप सभी जानते हैं’’ बताया। चीन पर निर्भरता से कमजोर हुआ यूरोपीय उद्योग बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक यूरोप में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता…
टिहरी। ग्राम पंचायत पलास के राजस्व ग्राम पनेथ के 22 परिवार लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और स्थायी विस्थापन की राह देख रहे हैं। आपदा के बाद प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष भारी बारिश और आपदा से गांव में काफी नुकसान हुआ था। 22 सितंबर 2025 को तत्कालीन जिलाधिकारी के गांव निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों को ‘बाड़यों नामे तोक’ में पट्टे की भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान रविवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। रेस्क्यू टीम ने उन्हें तत्काल गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों को मौके पर भेजा। टीम ने घायल महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतका की पहचान मंगल अपाराव सिंधे (60) निवासी…
मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड और गलोगीधार के बीच लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) अब वैज्ञानिक जांच कराएगा। विभाग ने पहाड़ के भीतर की स्थिति जानने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया है। आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ के अंदर पानी जमा होने, भूमिगत जलधारा सक्रिय होने या किसी नए जलस्रोत के बनने से मिट्टी कमजोर पड़ रही हो सकती है। PWD के मुख्य अभियंता दयानंद ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, मलबे की आवाजाही, धंसाव वाले हिस्सों और जल…
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’* *हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि की घोषणा* *उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के…
देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण और हवन को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। मामले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच किया और घटना को सामाजिक सौहार्द एवं संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने सरकार से संविधान की भावना के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही…
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए…
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख,…
हैदराबाद। देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) हैदराबाद में 1GW तक की क्षमता वाला बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए करीब 70,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह निवेश उसकी सहायक कंपनी हाइपरवॉल्ट (Hypervault) के माध्यम से किया जाएगा। प्रस्तावित डेटा सेंटर कैंपस को खासतौर पर AI कंपनियों और हाइपरस्केलर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। यहां AI ट्रेनिंग, इंफरेंस और उन्नत कंप्यूटिंग वर्कलोड के लिए हाई-डेंसिटी GPU तैनाती की सुविधा होगी। 264 एकड़ जमीन पहले…
