ग्राम सभा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां-2026 को दी मंजूरी, जीरो-वेस्ट और प्लास्टिक-मुक्त मॉडल पंचायत बनाने का लक्ष्य उत्तरकाशी। पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध ग्राम पंचायत झाला ने हिमालयी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। ग्राम पंचायत ने अपने क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए इसके उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान अभिषेक रौंतेला की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ‘ग्राम पंचायत झाला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता उपविधियां-2026’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। घर से होटल…
Author: Utkarsh Jyoti
NBFC-HFC की होगी नियमित समीक्षा, हर तहसील में टास्क फोर्स; फर्जी एजेंटों और मनीलेंडरों का जुटाया जाएगा ब्योरा देहरादून। जनपद में ऋण और ऋण बीमा के नाम पर सामने आ रही फर्जीवाड़े की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने NBFCs और HFCs के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ऋण वितरण प्रक्रिया, एजेंटों की भूमिका, रिकवरी और संदिग्ध मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर फर्जी तरीके से ऋण दिलाने वाले एजेंटों, बिचौलियों और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने…
PCS-2026 में डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, 29 सितंबर तक आवेदन देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसके साथ ही वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर 101 रिक्तियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भी विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर…
विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा भव्य राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य की सरकारी परिसंपत्तियों को आधुनिक, उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप देने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने अपनी कार्ययोजनाओं को गति दी है। सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों में जहां रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में प्रस्तावित भव्य…
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर तेज हुआ निर्माण; 2026 के अंत तक वापी-सूरत खंड पूरा होने का लक्ष्य नई दिल्ली। भारत की बहुप्रतीक्षित पहली बुलेट ट्रेन सेवा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा खंड पर 2027 में यात्री सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजना की प्रगति और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस दिशा में निर्माण और परीक्षण से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। रेल मंत्री के मुताबिक, बुलेट ट्रेन सिस्टम की टेस्टिंग के लिए पहला कोच…
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित स्रोत पर कचरा पृथक्करण से लेकर वैज्ञानिक निस्तारण तक, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गति-डॉ. पराग मधुकर धकाते बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2026 से देशभर में लागू इस नियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड में शहरी एवं ग्रामीण…
वांण गांव में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल; समिति अध्यक्ष ने प्रशासन से जांच और यात्रा मार्ग पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थराली। सिद्धपीठ कुरूड़ से नंदा देवी की तीन डोलियां कैलाश यात्रा के लिए रवाना होने के चार दिन बाद भी बड़ी जात यात्रा को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। यात्रा के अंतिम पड़ाव वांण गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से संभावित अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद चमोली जिला प्रशासन ने बड़ी जात आयोजन समिति को चेतावनी पत्र जारी…
देहरादून। राजधानी में पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि घायल युवक उज्जीवन बैंक में कार्यरत है और घटना के समय अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना…
सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश में ग्लेशियर झीलों से संभावित जोखिमों को कम करने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चमोली जनपद स्थित सरस्वती ताल तथा उत्तरकाशी जनपद स्थित केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल मंगलवार को रवाना हो गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा माननीय…
उत्तरकाशी से तिलवाड़ा तक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की दिशा में बढ़ी उम्मीदें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर प्रस्ताव पर विचार करने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर उत्तरकाशी–कमद- अयारखाल–बूढ़ाकेदार– चमियाला–घनसाला–तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि प्रस्ताव को संबंधित को आवश्यक कार्यवाही एवं विचारार्थ प्रेषित कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया…
