Author: Utkarsh Jyoti

दंपति ने लगाया मारपीट और टॉर्चर का आरोप, कोर्ट ने सीओ स्तर के अधिकारी से जांच के दिए निर्देश देहरादून। प्रेमनगर थाने से जुड़े एक मामले में द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून की अदालत ने तत्कालीन थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने मामले की जांच निरीक्षक से वरिष्ठ स्तर के अधिकारी यानी सीओ स्तर से कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश प्रवीण सेमवाल और उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल की ओर से धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री ने चंदन सिंह जीना प्रकरण और भर्ती मामलों पर भी रखी अपनी बात, कहा- आरोप सही साबित हुए तो होगी शर्मिंदगी देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट जारी कर अपने फैसले की वजह भी बताई। रावत ने कहा कि उनके पूर्व सहयोगी चंदन सिंह जीना से जुड़े मामले में कई…

Read More

शिमला बायपास फायरिंग मामले में आरोपी अंकित चौहान गिरफ्तार, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार देहरादून। पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश अंकित चौहान पर कुछ दिन पहले…

Read More

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था विद्यालयों को आपदा के प्रति सुरक्षित एवं सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम चेतावनी, निकासी, प्राथमिक उपचार और बचाव के लिए बनेंगी विशेष टीमें मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री  मदन कौशिक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन की…

Read More

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को मिले विशेष प्रमुखता प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय सभी कार्य चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से दो वर्ष में किए जाएं पूर्ण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित…

Read More

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री अभियान के तहत नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा। विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए नागरिकों…

Read More

देहरादून। मौसम में बदलाव के बीच उत्तराखंड में सीजनल बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू यानी सीजनल इन्फ्लुएंजा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 25 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 11 मरीज देहरादून और 14 अन्य जिलों से हैं। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 408 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 324 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।…

Read More

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक को दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में रक्षा सहयोग के साथ व्यापार, ऊर्जा, औद्योगिक सहयोग और अन्य आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान रूस के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। संभावित Su-57 लड़ाकू विमान सौदे को लेकर भी चर्चा…

Read More

देहरादून। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद उत्तराखंड सरकार ने बाबा से जुड़े प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में बाबा के निवास, साधना और आश्रमों से जुड़े प्रमुख स्थलों को चिन्हित कर ‘नीम करौली महाराज दर्शन सर्किट’ विकसित किया जाएगा। इस प्रस्तावित सर्किट में नैनीताल जिले के भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित कैंची धाम को प्रमुख केंद्र के रूप में शामिल किया जाएगा। कैंची धाम नीम करौली बाबा से जुड़ा सबसे…

Read More