*मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा* *धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग* *अब तक 35 से अधिक विभागों का कामकाज देख रहे थे धामी* *अपने कई विभाग मुख्यमंत्री ने सहयोगी मंत्रियों को सौंपे* देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था। जारी…
Author: Utkarsh Jyoti
देहरादून शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर की देवियों की स्तुति। नंदा-सुनंदा देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा 2.03 लाख के चैक वितरित किए गए। जिला प्रशासन का प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से जनपद अंतर्गत अब तक 136 से अधिक असहाय जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया जा चुका है। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों की बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की…
देहरादून: देहरादून जिले के डोईवाला थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित 03 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से दोनों पक्षों के बीच पहले अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। लेकिन…
विकास भी, विरासत भी: निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और उपलब्धियों से उत्तराखण्ड ने रचा नया इतिहास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने पिछले चार वर्षों में विकास और विरासत का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है। निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी छलांग राज्य में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में ₹3.56 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। नैनीताल जिले की जमरानी बांध परियोजना…
चार साल बेमिसाल: सशक्त नेतृत्व में बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चार वर्ष के दौरान कई ऐसे ऐतिहासिक और सशक्त फैसले लिए, जिनसे राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई। इसके साथ ही राज्य में सशक्त भू-कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के…
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत ₹ 50.27 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में ₹ 20.11 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के विधासभा क्षेत्र किच्छा में किच्छा कम्यूनिटी हॉल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 05 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में…
चारधाम यात्रा 2026 से पहले नई व्यवस्था, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक की तैयारी देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर गंगोत्री धाम में व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य ग्रहण को अनिवार्य करने की तैयारी की है। साथ ही इस व्यवस्था के कानूनी और संवैधानिक पहलुओं को लेकर एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर सभी पहलुओं पर विचार किया जा…
नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद रुद्रपुर। नवरात्रि व्रत को देखते हुए नगर निगम रुद्रपुर ने शहर में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मेयर विकास शर्मा के निर्देश पर जारी नोटिस के अनुसार, रेस्टोरेंट, होटल और खुले में कच्चे एवं पक्के मांस की बिक्री पर रोक लागू की गई है। नगर निगम के इस फैसले का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना बताया गया है। आदेश के तहत शहर में निर्धारित अवधि तक मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। फैसले पर विरोध इस निर्णय को…
चार साल पूरे होने पर हल्द्वानी की जनसभा में धामी सरकार की उपलब्धियों की जमकर सराहना, हजारों की भीड़ रही मौजूद हल्द्वानी (नैनीताल) : केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की जमकर सराहना करते हुए उन्हें ‘धाकड़ धामी’ के साथ अब ‘धुरंधर धामी’ की संज्ञा दी। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए की और इसे शौर्य, आध्यात्मिकता और सैन्य…
हरिद्वार/देहरादून हाईवे। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए पुल के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय कार में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर कुछ देर के लिए भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार यात्री बहादराबाद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे और वाहन एक महिला चला रही थी।…
