Author: Utkarsh Jyoti

NGRMP परियोजना के क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री ने किया 9 करोड रुपए की धनराशि का अनुमोदन कहा – हिमालय संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश में संवेदनशील हिमनद झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण हेतु वर्किंग ग्रुप का गठन, वाडिया संस्थान नोडल एजेंसीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयी पारिस्थितिकी की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में हिमनद झीलों से उत्पन्न संभावित आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीक आधारित उपायों को अपनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नेशनल ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) रिस्क मिटिगेशन प्रोग्राम (NGRMP) के अंतर्गत राज्य की 13 संवेदनशील हिमनद झीलों…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान  राम ने अपने जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत…

Read More

हरिद्वार/ रुड़की: 50 हजार की रिश्वत लेते महिला अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप प्रमोशन के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत, विजिलेंस ने बिछाया था ट्रैप कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों पर भी शक जांच में जुटी सतर्कता टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सतर्कता विभाग ने बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। देहरादून सतर्कता सेक्टर की ट्रैप टीम ने बुधवार को रुड़की क्षेत्र में यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई थाना…

Read More

17 अप्रैल से शुरू होगा यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में लगेंगे काउंटर चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्री पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में दो अलग-अलग स्थानों पर 12-12 काउंटर पर दो शिफ्ट में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। पंजीकरण करने वाली एजेंसी ने तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करने के लिए कर्मचारियाें की भर्ती करनी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को भर्ती करने के बाद उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्री पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि ट्रांजिट…

Read More

*एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित* *छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय* *एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिये स्पष्ट निर्देश* *रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले छात्रों/संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश* *शिक्षण संस्थान/हॉस्टल/पी0जी0 में छात्रों के बीच हुए विवाद की जानकारी छिपाने पर सम्बन्धित संस्थान/प्रतिष्ठानों के विरूद्ध भी होगी वैधानिक कार्यवाही* *किसी भी होटल/ रेस्टोरेंट में छात्रों के मध्य हुए विवाद में संबंधित…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार के चार साल बेमिसाल नहीं बल्कि बेहाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट का आकार बढ़ने के बावजूद राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में आय के स्रोत लगातार घट रहे हैं और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कुपोषण की दर बढ़कर लगभग 56 प्रतिशत तक पहुंच गई…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े 16 महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई इस पहली बैठक में पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के मद्देनजर राज्य की तैयारियों और रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर राज्य को आगे बढ़ाया जाएगा, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का…

Read More

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान उत्तराखण्डवासी देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सड़कों के सुदृढ़ीकरण,…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को इस बार भी कोरोना काल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा। मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से…

Read More

मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली गार्डन, बटर-फ्लाई फ्रेंडली गार्डन एवं बर्ड फ्रेंडली गार्डन) विकसित करने की दिशा में कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद…

Read More