धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक : देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क CMP-2024 पर सचिवालय में मंथन, E-BRTS (इलेक्ट्रिक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम), रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड में आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत ढांचे के निर्माण की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक, पर्यटन और प्रशासनिक कॉरिडोर, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए कॉम्प्रीहेन्सिव मोबिलिटी प्लान (CMP)-2024 पर उच्चस्तरीय मंथन किया गया। आवास सचिव डॉ.…
Author: Utkarsh Jyoti
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण, बाढ सुरक्षा कार्यो, सडकों के निर्माण, अतिथि ग्रहो एवं विभिन्न कार्यालय भवनों के निर्माण एवं अन्य अवस्थापना विकास से संबंधित योजनाओ के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने नियोजन विभाग के अन्तर्गत यू०आई०आई०डी०बी० के स्तर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं यथा शारदा रिवर फ्रन्ट परियोजना, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर एवं अन्य योजनाओं हेतु ₹ 109…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ…
देहरादून प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. हरक सिह रावत ने कहा कि भाजपा की ही सरकार में त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित की गई थी जिस पर लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा स्थानीय सांसद डॉ. रमेश…
पिता की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू, मानसिक प्रताड़ना और अतिरिक्त पैसे मांगने के आरोप देहरादून। राजधानी देहरादून के श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली पीजी छात्रा डॉ. तनवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने मेडिकल शिक्षा जगत में सनसनी फैला दी है। इस मामले में मृतका के पिता डॉ. ललित मोहन ने कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पटेलनगर क्षेत्र स्थित श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की छात्रा डॉ. तनवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़ी…
मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एलाइंस एयर देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़-देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न…
*स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा* *जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार* उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दिशा-निर्देशों में राज्य सरकार ने दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर आधारित स्वास्थ्य परिवहन सेवा की शुरुआत की है। यह कदम उन इलाकों के लिए किसी जीवन रेखा से कम नहीं है, जहां सड़क और…
पारदर्शी और तेज़ होगी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए सरकार का बड़ा सुधार कदम बैठक में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और तेजी उत्तराखंड आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण में संरचनात्मक अभियंताओं के एम्पैनलमेंट को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनाने पर विस्तृत मंथन किया गया। देहरादून के राजीव गांधी को कॉम्प्लेक्स स्थित हुडा के कार्यालय में आज आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में न केवल तकनीकी सुधारों पर चर्चा हुई, बल्कि वर्तमान में सामने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में किया प्रतिभाग सीएम धामी ने जनजातीय समाज के समग्र विकास हेतु केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाओं का जिक्र मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार बताया 12 राज्यों के जनजातीय प्रतिनिधियों की सहभागिता से महोत्सव बना राष्ट्रीय मंच थारू लोक गायिका स्व. रिंकू देवी राणा और दर्शन लाल को ‘आदि गौरव सम्मान’ 14272.185 लाख की पेंशन ‘वन क्लिक’ से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को मिला भव्य मंच मुख्यमंत्री पुष्कर…
प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री मंत्रीगण जनपद वार भ्रमण कर योजनाओं की करेंगे जमीनी समीक्षा कैबिनेट बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर राज्य के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से अपेक्षा की कि वे जनपदों का नियमित भ्रमण कर संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक प्रगति का आकलन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का धरातल पर प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर…
