देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जोनल, सेक्टर और नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे भ्रमण मार्ग पर आमजन के स्वैच्छिक सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने चिन्हित स्थानों पर पेयजल यातायात प्रबंधन पार्किंग, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता…
Author: Utkarsh Jyoti
अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के विकास खंड लमगड़ा कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत 3,00,000 रुपये के शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर की एफडीआर रिलीज कराने के एवज में पैसों की मांग की जा रही थी। इस पर शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को आरोपी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से गिरफ्तार…
*पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण।* *मुख्यमंत्री का रोड शो में जनता व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन एवं 162.26 लाख रुपये से निर्मित सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के…
*केंद्र सरकार ने “उत्तराखंड आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना हेतु प्रदान की ₹1 करोड़ की धनराशि* *मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से किया था अनुरोध* प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों के विकास एवं शैक्षिक अवसंरचना में सुधार आदि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्र सरकार द्वारा “उत्तराखंड आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना हेतु ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से अनुरोध किया गया था। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में अवगत कराया गया है कि केंद्र…
*चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार* *व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश* *दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालओ की सुरक्षा और सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री धामी* “ *ग्रीन एवं क्लीन यात्रा” को इस बार और व्यापक बनाने के निर्देश* *प्लास्टिक पर पूरी तरह लगाम, जगह-जगह लगेंगे कलेक्शन बॉक्स* *फर्जी खबर फैलाने वालों पर FIR और तत्काल कड़ी कार्रवाई* *हेली सेवाओं में लापरवाही नहीं—मेंटेनेंस और फिटनेस चेक अनिवार्य* *भीड़ नियंत्रण के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम लागू* *यात्रा मार्गों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए हर दुकान पर रेट…
चारधाम यात्रा के आपदा सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखण्ड को हर सहयोग देगा एनडीएमए- कृष्णा वत्स कहा-उत्तराखण्ड ही नहीं देश के लिए महत्वपूर्ण आयोजन राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा यात्रियों को इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्टिंग भेजी जाए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आकस्मिकताओं एवं आपदा की स्थिति में प्रभावी रूप से निपटने हेतु एक विस्तृत टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष श्री कृष्णा एस वत्स ने टेबल टाॅप एक्सरसाइज की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक…
हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिवालय में बनी आगे की रणनीति मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की बैठक, डीपीआर स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को राज्य सचिवालय में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा हरिद्वार शहर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परियोजना के क्रियान्वयन, लागत, भूमि हस्तांतरण, कन्सेशन अवधि और वित्तीय व्यवहार्यता समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव आवास ने अधिकारियों को परियोजना को तेजी से आगे…
**उतराखंड में जनगणना की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी** – उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना में तक़रीबन 30,000 प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होगी – मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना में तक़रीबन 32, 000 मकानसूचीकरण ब्लाकों में घर-घर जाकर गणना की जाएगी – यह पूरी तरह डिजिटल डेटा कैप्चर के साथ स्व-गणना की सुविधा वाली भारत की पहली जनगणना है, स्व-गणना एक सुरक्षित और वेब आधारित सुविधा है, जो 16 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है बुधवार को देहरादून में सूचना प्रसारण मंत्रालय…
रामनगर: नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रामनगर में प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया. देर शाम उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में स्टेशनरी और बुक सेलरों की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया. जिसमें स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर किताब और ड्रेस खरीदने के दबाव की शिकायतों की जांच की गई. रामनगर में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने टीम के साथ शहर की विभिन्न किताब और स्टेशनरी दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान यह जांच की गई कि कहीं स्कूल छात्रों और अभिभावकों को…
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों गैस सिलेंडरों की किल्लत ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है. चाय की दुकानों से लेकर ढाबों और होम-स्टे संचालकों तक हर कोई व्यावसायिक गैस सिलेंडर के लिए भटक रहा है. इस बीच मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने इंडेन गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान कर दिया है. माल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एजेंसी छोटे व्यापारियों को व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रही, जिससे उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. उन्होंने…
