Author: Utkarsh Jyoti

देहरादून।  प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल ने ऊर्जा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। महज 12 दिनों के भीतर बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि उपलब्धता केवल 2.3 करोड़ यूनिट है। इस भारी अंतर के चलते प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है और कई क्षेत्रों में कटौती शुरू कर दी गई है। ऊर्जा विभाग के अनुसार, एक मार्च को जहां बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट थी, वहीं अब यह बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट हो गई। इसके मुकाबले यूजेवीएनएल से केवल 90…

Read More

उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ हिमाचल के अपर मुख्य सचिव ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों राज्य एक-दूसरे के अनुभवों, नवाचारों एवं कार्य प्रणालियों से सीखते हुए भविष्य में आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने सोमवार को…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी समिति के समक्ष रखी गयी एवं विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अखरोट विकास कार्यक्रम के तहत् लगाए गयी अखरोट की पौध की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने सम्बन्धित प्रभाग के डीएफओ से इसका मूल्यांकन कर अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा इससे होने वाले फलोत्पादन की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का आवागमन होता है।…

Read More

यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान चारधाम यात्रा मार्ग के होटल – ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, इसके लिए खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पांस टीमों और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन की तैनाती की है। साथ ही विभाग ने यात्रा मार्ग के होटल- ढाबों और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरु किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को हरित यात्रा…

Read More

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा हाई एल्टीट्यूड मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने केदार-बद्री ट्रेल में हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर…

Read More

रुद्रप्रयाग/देहरादून: पंच केदारों में तृतीय केदार के रूप में विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मर्कटेश्वर तीर्थ मक्कूमठ से विधि-विधान के साथ कैलाश के लिए रवाना हो गई. चन्द्र शिला शिखर की तलहटी में स्थित तुंगनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ शुभ लग्न में वेद मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए जाएंगे. डोली प्रस्थान के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा. ब्रह्म बेला में विद्वान आचार्यों द्वारा पंचांग पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का आह्वान…

Read More

रामनगर/देहरादून: उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब तय हो चुका है. लंबे इंतजार के बाद 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से मिली जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा. इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में यह परीक्षा परिणाम घोषित होगा. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित होगा: उत्तराखंड बोर्ड…

Read More

उत्तरकाशी:  उत्तरकाशी के दिनेश सिंह राणा कुवैत में काम करते हैं. उनका शुभ विवाह 20 अप्रैल को तय हुआ. इस बीच अमेरिका ने ईरान पर आक्रमण कर दिया और हवाई सेवाएं बाधित हो गईं. कुवैत में फंसे दिनेश परेशान हो गए. ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी उनके लिए देवदूत बनकर आए. कुवैत में फंसे उत्तराखंड के युवक के लिए देवदूत बने रोशन रतूड़ी: एक तरफ 20 अप्रैल को शादी, दूसरी तरफ उत्तरकाशी के दिनेश सिंह के सामने दो-दो ऐसा बाधाएं जिन्हें पार पाना आसान नहीं था. पहला तो अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में आपातकाल. हवाई सेवाओं समेत ट्रांसपोर्ट…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार एक बार फिर से एक्शन मोड में है. शासन-प्रशासन ने फिर से अवैध निर्माणों व अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोज़र कार्रवाई को तेज़ कर दी है. इस बार अभियान की शुरुआत कुमाऊं मंडल के उधम सिंह नगर जिले से की गई है. यह अभियान अब चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में चलाया जा रहा है और प्रशासनिक स्तर पर इसे लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अतिक्रमण अभियान के तहत राज्य सरकार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 580…

Read More